IPL; जिस पर लुटाए थे 14 करोड़, वह बार-बार तोड़ रहा काव्या मारन का भरोसा

हैदराबाद, आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले SRH ने अभिषेक शर्मा पर बड़ा दांव खेला था और उन्हें ₹14 करोड़ में रिटेन किया था, लेकिन वो अब तक उस भरोसे पर खरे नहीं उतर सके. यह खिलाड़ी बार-बार फ्लॉप हो रहा है. इन दिनों आईपीएल 2025 का रोमांच चरम पर है.19 मैच पूरे हो गए हैं. इतने मैचों के बाद अगर किसी टीम की हालत सबसे ज्यादा खराब है तो वो कोई और नहीं बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद है. पिछले सीजन फाइनल तक का सफर तय करने वाली ये टीम सीजन के पहले 5 में से 4 मैच हार चुकी है. पिछल सीजन जिस खिलाड़ी ने बल्ले से तबाही मचाई थी वो इस सीजन पूरी तरह फ्लॉप रहा है.पहले 5 मैचों में इस खिलाड़ी ने एक भी बड़ी पारी नहीं खेली.

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम ने आईपीएल 2025 की शुरुआत शानदार की थी. पहले मुकाबले में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को 44 रन से हराया था, लेकिन इसके बाद से टीम की हालत बिगड़ती चली गई और उन्होंने लगातार चार मुकाबले गंवा दिए. 6 मार्च को गुजरात के खिलाफ मिली हार के बाद हैदराबाद टीम अंक तालिका में सबसे आखिरी स्थान पर है.

पिछले सीजन दिखाया था जलवा

पहले 5 मैचों में SRH टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा अपने रंग में नहीं दिखे. उन्होंने बार-बार काव्या मारन का भरोसा तोड़ा है. ये वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पिछले सीजन सबसे ज्यादा 42 छक्के लगाए थे. उन्होंने 16 पारियों में 204 के स्ट्राइक रेट से 484 रन बनाए थे,लेकिन इस सीजन 14 करोड़ में रिटेन किए गए अभिषेक के बल्ले से जंग सी लग गई है.

अभिषेक शर्मा का फ्लॉप शो जारी

आईपीएल 202 में SRH टीम की हार का एक बड़ा कारण ओपनर अभिषेक शर्मा का खराब प्रदर्शन रहा है. वो पांच मैचों में सिर्फ 51 रन बनाए बनाए हैं. हैरानी की बात ये है कि अब तक एक भी पारी में 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके. IPL 2025 के पहले 5 मैचों में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है।

  1. राजस्थान के खिलाफ- 24 रन
  2. लखनऊ के खिलाफ- 6 रन
  3. दिल्ली के खिलाफ-1 रन
  4. कोलकाता के खिलाफ- 2 रन
  5. गुजरात के खिलाफ- 18 रन आखिर क्यों फ्लॉप हो रही SRH?

SRH के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ओपनिंग करते हैं, लेकिन दोनों के जल्दी आउट होने से
मिडिल ऑर्डर पर दबाव बढ़ जाता है. इसके बाद पूरी बल्लेबाजी जल्दी बिखर जाती है. अब बचे हुए मैचों में SRH को अपने ओपनर्स से तेज और मजबूत शुरुआत की जरूरत है, जो इस सीजन में देखने को नहीं मिली.

  • Related Posts

    CRICKET; शिखर पर स्मृति मंधना…

    विश्व क्रिकेट में महिलाओं को क्रिकेट के सबसे उत्कृष्ट फॉर्मेट याने टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम अवसर मिलते है, हां ये जरूर है कि वे वन डे और टी ट्वेंटी…

    GAME; रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान, मलेशिया में लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

    0 सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को वित्त मंत्री ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी