RDA;आरडीए की सरचार्ज राशि में छूट 31 मार्च तक, अप्रैल से बकाया राशि में जुड़ेगा 18% सरचार्ज

0 कौशल्या माता विहार,इन्द्रप्रस्थ रायपुरा फ्लैट्स की जल राशि के सरचार्ज में 100 प्रतिशत की छूट
रायपुर, रायपुर विकास प्राधिकरण की योजनाओं के आवंटिति अब सरचार्ज राशि में छूट का लाभ लेने लगे हैं। यही नहीं आवंटिती अपनी किस्तों की संपूर्ण राशि भी एक साथ जमा करने लगे हैं। इससे न सिर्फ वे लाभान्वित हो रहे है वरन अपनी बचत भी कर रहे हैं। प्राधिकरण संचालक मंडल के पूर्व निर्णय के अनुसार 31 मार्च 2025 तक पुरानी आवासीय योजनाओं में एकमुश्त बकाया का भुगतान करने पर 50 प्रतिशत और पुरानी योजनाओं के व्यावसायिक योजनाओं के सरचार्ज राशि में 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों में किस्तों के सरचार्ज पर 50 प्रतिशत तथा कौशल्या माता विहार व इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के प्रधानमंत्री आवास योजना के जल राशि के सरचार्ज पर शतप्रतिशत छूट दी जा रही है।
आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने बकाया के सरचार्ज राशि में छूट का लाभ देने के लिए विशेष वसूली कैंपों का आयोजन किया है। सोमवार को ट्रांसपोर्टनगर, मगंलवार को हीरापुर में कैम्प का आयोजन कर बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान पर सरचार्ज राशि की छूट दी गई। बुधवार – गुरुवार को बोरियाखुर्द, शुक्रवार को रायपुरा और शनिवार को सरोना योजना में विशेष वसूली कैम्प प्रातः10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।
प्राधिकरण प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि आवंटिति वसूली कैम्प के अतिरिक्त रायपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालय में भी आकर राशि का भुगतान कर सकते हैं। बकाया राशि में 31 मार्च 2025 के बाद सरचार्ज राशि में छूट नहीं दी जाएगी। 01 अप्रैल 2025 से ऐसे सभी प्रोजेक्ट्स जिसका निर्माण कार्य हुए 3 माह पूर्ण हो चुका होगा उन सभी प्रोजेक्ट्स में बकाया राशि पर सरचार्ज 18 प्रतिशत की दर  से लिया जाएगा। 

  • Related Posts

    FOREST; वानिकी छात्रों ने वन अमले में 50 प्रतिशत आरक्षण के फैसले के लिए वन मंत्री केदार कश्यप का जताया आभार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में वानिकी के विद्यार्थियों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के फलस्वरूप शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शासन के…

    BUS; राज्य के 4 शहरों में दौडेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, डिप्टी सीएम अरुण साव की मौजूदगी में कल होगा एमओयू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चार बड़े शहरों में 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए 11 अक्टूबर को कंसेशन एग्रीमेंट किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा