2 तस्करों को दबोचा; ओडिशा से ट्रक में तरबूज के बीच छिपाकर ला रहे थे 2 करोड़ का गांजा

महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में तरबूज के बीच गांजे की तस्करी करते पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 2 करोड़ 10 लाख रुपए का गांजा जब्त किया गया है। आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे थे और उन्हें मध्यप्रदेश में इसकी सप्लाई देनी थी। मामला सरायपाली थाना क्षेत्र का है।

गांजा तस्करों ने बड़ी ही चालाकी से तरबूज से लदे ट्रक के बीच में गांजा को छिपाकर रखा था। सरायपाली पुलिस को मुखबिर से तरबूजों के बीच गांजा ले जाने की सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गांजा लेकर लाल रंग की माजदा में ओडिशा की तरफ से आने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया।

बातों में उलझाने लगे

अधिकारियों से निर्देश मिलते ही पुलिस टीम बालसी पेट्रोल पंप के पास पहुंच गई। पुलिस लगातार यहां से आने-जाने वालों की चेकिंग कर रही थी। उसी समय सूचना के आधार पर लाल रंग की माजदा ट्रक सामने से आती दिखी। पुलिस ने उस ट्रक को रोककर ड्राइवर समेत 2 लोगों से पूछताछ की। जिसमें उन्होंने ट्रक में तरबूज सप्लाई करने की बात कही। इसके बाद वे अपनी बातों में पुलिस को उलझाने लगे।

मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं तस्कर

पुलिस ने जब ट्रक के सामान को चेक किया, तो उसमें तरबूज लोड मिला। ट्रक से जब तरबूज को उतारा गया, तो नीचे कई बोरों में भरा हुआ गांजा मिला। इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक और एक अन्य व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में मध्यप्रदेश निवासी पप्पू पाल (35 वर्ष) और लीलाधर पाल (33 वर्ष) शामिल हैं।

  • Related Posts

    HC; विधायक देवेंद्र यादव ने नहीं दिया शपथ पत्र, हाईकोर्ट नाराज

    बिलासपुर,विधायक देवेंद्र यादव के चुनाव को हाईकोर्ट में दी गयी चुनौती पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस बात पर नाराजगी जतायी कि अब तक देवेंद्र…

    CRIME;कोयला खदान में डीजल चोरी,सात आरोपी गिरफ्तार, ASI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

    बिलासपुर, पडोसी जिले में कोरबा के एसईसीएल (SECL) की गेवरा कोयला खदान से भारी मशीनों के लिए उपयोग किए जाने वाले डीजल की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RAILWAY; रायपुर रेल मंडल के 12 सदस्य फरवरी 2026 में  सेवानिवृत्त

    RAILWAY; रायपुर रेल मंडल के 12 सदस्य फरवरी 2026 में  सेवानिवृत्त

    RAILWAY; होली पर यात्रियों के लिए दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के मध्य 4 फेरे के लिए होली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

    RAILWAY; होली पर यात्रियों के लिए दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के मध्य 4 फेरे के लिए होली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

    PADDY; होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि

    PADDY; होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि

    PNG; मेट्रो शहरों की तरह डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस  माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस

    PNG; मेट्रो शहरों की तरह डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस  माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस

    GUIDELINES; नई गाइडलाइन दरें 2 मार्च 2026 से दुर्ग एवं सरगुजा जिलों में प्रभावशील, इन चार जिलों में 27 फरवरी से लागू

    GUIDELINES; नई गाइडलाइन दरें 2 मार्च 2026 से दुर्ग एवं सरगुजा जिलों में प्रभावशील, इन चार जिलों में 27 फरवरी से लागू

    CGSPTCL; पुनः सेवा वृद्धि मिली, राजेश शुक्ला तीसरी बार बने प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन

    CGSPTCL; पुनः सेवा वृद्धि मिली, राजेश शुक्ला तीसरी बार बने प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन