Uncategorized

दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत, ईंट-भट्टे पर सो रहे थे सभी मजदूर

महासमुंद, छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां ईंट-भट्टे पर सो रहे पांच मजदूरों की मौत हो गई है। एक मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि धुएं में दम घुटने से पांच मजदूरों की जान चली गई। सभी मजदूरों के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है। एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे ने घटना की पुष्टि की है।

दरअसल, यह घटना महासमुंद के बसना थाना इलाके के गढ़फुलझर गांव की है। खबरों के अनुसार ईट-भट्ठा में आग लगाने के बाद सभी मजदूर वहीं सोए थे। अचानक आग सुलगने और उसके धुएं से मजदूरों का दम घुटने लगा और मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव पीएम के लिए भेजा है। मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य है। सभी आदिवासी मजदूर है। सभी लोग ईंट बनाने के बाद उसे जाला रहे थे तथा काम समाप्ति के कारण बीती रात को पार्टी भी किये थे।इसके चलते पूरे गाव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button