World

छत्‍तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, गिरेगा तापमान और अंधड़ के साथ होगी वर्षा

रायपुर, दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवा और प्रबल हो गई है। इसके साथ ही मानसून की आहट आने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा और अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। अगले दो दिनों में चार डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही वर्षा भी होगी। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि इस सप्ताह के आखिर तक प्रदेशभर में मानसून सक्रिय हो जाएगा और लगातार बारिश का दौर चलेगा।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसूनी हवा और प्रबल हो गई है। एक द्रोणिका दक्षिण पंजाब से पश्चिम विहार तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चल सकती है और बिजली भी गिरेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button