मनोरंजन

50 साल की हुईं मलाइका अरोड़ा:बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने लिखा- हैप्पी बर्थडे बेबी

मुम्बई, मलाइका अरोड़ा आज 50वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने उनके लिए एक प्यार भरा मैसेज लिखा है। अर्जुन ने कहा कि मलाइका उनकी लाइफ में खुशियां और मुस्कुराहट लाती हैं। अर्जुन ने कहा कि मलाइका के जीवन में भले ही तमाम परेशानियां आएं। वो हमेशा उनके लिए ढाल बनकर खड़े रहेंगे।

जाहिर है कि मलाइका को उनसे उम्र में काफी छोटे अर्जुन को डेट करने के लिए ट्रोल किया जाता है। बीते दिनों तो दोनों की ब्रेकअप की भी खबरें आई थीं। हालांकि इन दोनों की केमेस्ट्री देख कर लगता है कि ये सभी बातें फर्जी थीं।

पहले अर्जुन कपूर का मलाइका के लिए किया गया पोस्ट
अर्जुन कपूर ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो बेबी, इस तस्वीर में हम दोनों हैं। आप मेरी लाइफ में खुशियां, मुस्कुराहट और चमक लेकर आई हैं। आपके साथ भले ही कितनी भी परेशानियां आएं, मैं हमेशा आपके लिए ढाल बनकर खड़ा रहूंगा।

चर्चा में रहता है अर्जुन-मलाइका का रिश्ता
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिलेशनशिप हमेशा चर्चा में रहता है। कभी दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरें आती हैं तो कभी मलाइका की प्रेग्नेंसी वाली न्यूज सामने आती है। कई बार दोनों को सोशल मीडिया पर आकर सफाई भी देनी पड़ती है।

अभी कुछ महीने पहले मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबर आई थी। इस खबर से अर्जुन काफी ज्यादा नाराज हुए थे। अर्जुन ने कहा था- कोई भी खबर चलाने से पहले एक बार हम लोगों से भी कन्फर्म कर लीजिए।

निगेटिविटी फैलाना बहुत आसान है। कई बार एक जैसी बातें सामने आती हैं , तो लोग उस पर यकीन भी करने लगते हैं। देखिए हम लोग भी इंसान हैं और हमारी पर्सनल लाइफ है, जो काफी हद तक प्राइवेट नहीं रह पाती है।

2017 में अरबाज खान से अलग हुई थीं मलाइका
मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से 2017 में तलाक लिया था। करीब 18 सालों तक साथ रहने के बाद दोनों 2016 में अलग हो गए थे। दोनों ने 1998 में शादी की थी। अरबाज और मलाइका का एक बेटा भी है। अरबाज से तलाक के बाद मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button