कानून व्यवस्था

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य की नक्सलियों ने कर दी हत्या

जगदलपुर, बस्तर के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में भाजपा नेता की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। जानकारी अनुसार भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य रतन दुबे की कोसलनार में मौत के घाट उतार दिया गया है। भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने ग्राम कौशलनार में पहुंचे थे। रतन दुबे कोसलनार इलाके से जनपद सदस्य भी थे।

कुछ दिन पहले ही मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम सरखेड़ा में गोली मारकर भाजपा नेता बिरजूराम तारम की हत्या कर दी गई। हथियारों से लैस कुछ लोगों ने घर घुसकर घटना को अंजाम दिया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 में विधानसभा चुनाव के ठीक बाद नक्सलियों ने भाजपा प्रत्याशी रहे दरबार सिंह की निर्मम हत्या कर दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button