राजनीति

हारसे बौखलाए पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह बोले- बाबा को प्रमोट करने आईं थी प्रदेश प्रभारी, कार में बैठकर हिरोइन की तरह खिंचाई फोटो

रायपुर. प्रदेश में कांग्रेस की करारी हार को लेकर दिल्ली में कोरग्रुप की बैठक से पहले राजधानी रायपुर में सरगुजा के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने कुमारी सैलजा और टीएस सिंहदेव बाबा पर करारा हमला बोला है। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने प्रदेश प्रभारी सैलजा पर बड़े नेताओं के हाथों बिकने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी से तत्काल उन्हें हटाने की मांग की है।  रामानुजगंज सीट से चुने गए विधायक बृहस्पत सिंह को इस बार टिकिट नहीं मिली थी। टिकट कटने के बाद ही बृहस्पत सिंह ने इसके लिए टीएस सिंहदेव को जिम्मेदार ठहराया था।

चुनाव के बाद बृहस्पत सिंह ने तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी को सत्ता में लाने का श्रेय टी. एस. सिंहदेव को जाता है। छत्तीसगढ़ के बड़े नेताओं पर घमंड सिर चढ़कर बोल रहा था। कांग्रेस जिस पीएम को घेर रही थी, डिप्टी सीएम मंच से उनकी बडाई कर रहे थे। मोदी जी अच्छा काम कर रहे हैं। ऐसे में जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता कैसे समर्थन करेंगे। पूरी पार्टी कहती रही कि हमने 36 वादे पूरे किए और टीएस सिंहदेव बार-बार दोहराते रहे कि 12 वादे पूरे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि टी. एस. सिंहदेव पूर्णकालिक सीएम बनते तो कांग्रेस की वही हालत होती, जो पांच वर्ष पूर्व रमन सरकार की वजह से भाजपा की हुई। हम 15 में सिमट जाते।

बृहस्पत सिंह ने यह भी कहा कि, संगठन का कामकाज पूरी तरह से पटरी से उतर चुका था। प्रदेश प्रभारी ऐसा लग रहा था टी. एस. सिंहदेव को प्रमोट करने आईं थीं। अंबिकापुर में वह हिरोइन की तरह कार में बैठकर फोटो खिंचवाईं, उस कार को टी.एस. सिंहदेव चला रहे थे। बृहस्पत सिंह ने सैलजा पर सीधा आरोप लगाया कि, प्रदेश प्रभारी टिकट वितरण के मामले में बिक चुकी थी। इसके पहले के प्रभारियों ने बहुत अच्छा काम किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button