कानून व्यवस्था

CRIME; भिलाई के सुपेला में टायर बेचने का काम करता था रवि उप्पल, खड़ा किया 6,000 करोड़ का साम्राज्य

दुर्ग, महादेव ऐप मामले में गिरफ्तार रवि उप्पल भिलाई के सुपेला दक्षिण गंगोत्री में टायर की दुकान चलाता था। इसके अलावा जगह-जगह नलकूप खनन का कार्य भी किया करता था। इसके पिता भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़े पद पर थे, जो रिटायर हो गए थे। इस दौरान उन्होंने काफी पैसे एकत्र कर रखें थे।

रवि उप्पल जगह-जगह होने वाले आयोजनों में जाकर पैसे दिया करता था और अपने नाम का प्रचार प्रसार करवाता था। अपने आपको बड़ा आदमी बताने में लगा रहता था। इसके द्वारा सेक्टर 6 स्थित एक मंदिर में नलकूप खनन करवा कर पैसे भी नहीं लिए गए थे।

सौरभ का राइट हेंड है रवि

जहां पर भी खेलों का आयोजन होता था वहां पर यह पहुंचकर पैसे दिया करता था। रवि उप्पल नेहरू नगर में रहता था। इस घर को उसके पिताजी ने खरीदा था। सौरभ चंद्राकर के साथ यह भिलाई में सट्टा भी खेलता था। महादेव एप को लेकर रवि उप्पल सौरभ चंद्राकर के साथ दुबई चला गया था। रवि को सौरभ का राइट हेंड माना जाता है। बता दें, रवि उप्पल को दुबई में हिरासत में लिया गया है ।उसे भारत लाने की कोशिश जारी है। महादेव ऐप के जरिए उसने 6000 करोड़ का हेरफेर किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button