कानून व्यवस्था

PUNISHMENT;लड़की को गलत ढंग से छूने और HOT कहने पर मुंबई के अधेड़ को 3 साल की सजा

मुंबई,एजेंसी, मुंबई की एक विशेष अदालत ने एक नाबालिग लड़की को गलत तरीके से छूने और उसे हॉट (HOT) कहने के आरोपित 50 वर्षीय एक व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए तीन साल की कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने कहा कि दोषी का यह कृत्य दर्शाता है कि उसका इरादा यौन उत्पीड़न करने का था।

विशेष पाक्सो अदालत के न्यायाधीश एससी जाधव ने 14 दिसंबर को आरोपित को पीछा करने और छेड़छाड़ के लिए आईपीसी की धाराओं के साथ ही यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के प्रविधानों के तहत दोषी ठहराया। मामला 24 मई 2016 का है, जब पीड़िता की उम्र महज 13 साल थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button