राजनीति

POLITICS; पहली बार आदिवासी सीएम बनाने के लिए पीएम का आभार,भाजपा अजजा मोर्चा की बैठक में सीएम साय बोले- 18 आरक्षित सीटें जीतकर रचा इतिहास

रायपुर, प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लिया है। रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार अजजा वर्ग से मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रधानमंत्री व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद। आदिवासी वर्ग से जीतकर आने वाले सभी विधायकों को बधाई। 29 जनजाति आरक्षित सीटों में से 18 सीटें जीतकर हम सभी ने इतिहास रचा है। पहली बार सर्वाधिक 54 विधानसभा सीटें जीते और इस बार भाजपा का वोट प्रतिशत भी सर्वाधिक है। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए हमे संकल्प लेकर हमे जन जन तक पहुंचना है।

प्रदेश में परिवर्तन आवश्यक हो गया था:नेताम

मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि मोदी की बड़ी गारंटियां हमने सरकार बनने के एक महीने भीतर ही पूरी कर ली है। प्रदेश में परिवर्तन आवश्यक हो गया था। कांग्रेस सरकार सिर से लेकर पांव तक भ्रष्टाचार में डूब चुकी थी। प्रदेश भर में अराजकता फैल चुकी थी। प्रदेश भर में मुस्लिम समाज द्वारा हिंदू बेटियों को बहला फुसलाकर उनकी संपत्ति और जमीनों पर कब्जा किया गया है उन पर कठोरता से कार्रवाई करने का निवेदन मुख्यमंत्री से किया। बैठक में विधायक नीलकंठ टेकाम, प्रबोध मिंज, आशाराम नेताम, प्रणव मरपच्ची और भूलन सिंह मरावी सहित मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button