राज्यशासन

CM विष्णुदेव साय के सेक्रेटरी बनाए गए IAS बसवराजू एस, मंत्रियों के निज सचिवों की भी नियुक्ति

रायपुर,  भारतीय प्रशासनिक सेवा (2007 बैच) के अधिकारी बसवराजू एस. को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। बसवराजू को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के साथ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि पी. दनायंद वर्तमान में मुख्यमंत्री के सचिव हैं। अब मुख्यमंत्री के दो सचिव हो चुके हैं।

मंत्रियों के निज सचिव नियुक्त

सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रियों के निज सचिव, निज सहायक और एसडीओपी की नियुक्ति की है। मनोज शुक्ला को शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का निज सचिव, संतोष यदु को निज सहायक, टीआर साहू को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी संजय मरकाम बनाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button