राजनीति

POLITICS;प्राण-प्रतिष्ठा आमंत्रण अस्वीकार करने पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- हिंदू विरोधी है कांग्रेस का डीएनए

रायपुर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में हिंदू विरोध है। श्रीराममंदिर ट्रस्ट ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे को निमंत्रण भेजा है, लेकिन वे नहीं आ रहे हैं, क्योंकि ये वर्षों से हिंदू विरोधी रहे हैं। ये परंपरा उनके डीएनए में है।

उन्होंने कहा कि यह हिंदुओं के पुर्नजागरण का समय है। पूरा देश राममय है। रामलला की प्राणप्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। जो आएगा उसकी किस्मत अच्छी होगी। तीन दिवसीय प्रदेश दौरे पर माना एयरपोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को लूटा है। मैं उसे ठीक करने आया हूं।

हमें किसी से प्रमाण पत्र की जरूरत – दिग्विजय

इधर, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शनिवार को रायपुर पहुंचे। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि हमें गिरिराज सिंह से प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। आमंत्रण पर तो गिरिराज सिंह को शंकराचार्य से पूछना चाहिए। भाजपा मठ-मंदिरों में कब्जा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि निर्माणाधीन मंदिर में कभी भी प्राण-प्रतिष्ठा नहीं हो सकती है। क्या हम चंपत राय को गुरु मानें? वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने रायपुर पहुंचे थे। उन्होंने राजधानी में मुलाकात करते हुए बघेल के पिता के निधन पर संवेदना व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button