जिला प्रशासन

कलेक्टर डॉ. सिंह ने मानिकचौरी धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण

रायपुर, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज शाम धान खरीदी केन्द्र मानिकचौरी का निरीक्षण किया और वहां जल्द धान के उठाव के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने मानिकचौरी धान खरीदी केन्द्र पहुंचे, और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

डॉ. सिंह पारागांव के बुनकर समिति के महिला सदस्यों से रूबरू हुए और उनके कार्य की जानकारी ली। महिलाओं ने कलेक्टर को बताया कि उन्हें उत्पादकता बढाने हेतु मशीन की आवश्यकता है। इस पर कलेक्टर ने अधिकारियों आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वहीं पर गांव में बांस की टोकरी बनाने बंसोड़ समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि उन्हें  शासकीय दरों पर बांस लेने में कठिनाई हो रही है। डॉ. सिंह ने इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने कहा कि दोनों समूहों के सदस्यों से कहा कि आपके हाथ में हुनर है आप इनका बेहतर तरीके से उपयोग कीजिए और वर्तमान बाजार के मांगों के अनुरूप उत्पाद बनाये। उन्होंने जनपद सीईओ को निर्देश दिया कि इन कारीगरों के एफपीओ बनाया जाये और उन्हें सीधे बाजार से जोड़े ताकि अपने उत्पाद का और बेहतर मूल्य मिले।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button