स्वास्थ्य

AIIMS;स्वस्थ महिला ही सुखी परिवार का आधार है, महिला दिवस पर स्त्री रोगों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम 

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बारे में जागरूक कर विभिन्न रोगों से बचने के उपाय बताए गए।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (रिटा) ने कहा कि महिलाएं परिवार की धुरी होती हैं। स्वस्थ महिला ही सुखी परिवार का आधार बन सकती है। इसलिए परिवार और समाज का दायित्व है कि वह महिलाओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे। विभाग के डॉ. निलज बागड़े ने बताया कि महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के विशेष क्लिनिक आयोजित किए जा रहे हैं। विभाग में सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग के लिए मुफ्त पेप्समियर टेस्ट और पीओसीडी रोग के लिए विभिन्न चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मासिक धर्म संबंधी समस्याओं, मीनोपॉज, अर्ली यंग हैल्थ हाइजिन, सर्वाइकल कैंसर, परिवार नियोजन और प्रसवकाल में विशेष पोषण और अनिवार्य जांचों के बारे में महिलाओं को जागरूक बनाया गया। चिकित्सा छात्रों ने नुक्कड़ नाटक, कविता और गीतों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में विभाग के डॉ. चंद्रशेखर श्रीवास्तव सहित कई चिकित्सक और छात्र उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button