कानून व्यवस्था

MURDER; पुलिस कालोनी में महिला हत्‍याकांड का राजफाश, प्रेमी निकला हत्‍यारा, शादी के लिए दबाव बनाने पर वारदात को दिया अंजाम

रायपुर, राजधानी रायपुर के आमासिवनी पुलिस कालोनी में पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महिला की हत्‍या उसके प्रेमी जय सिंह ने की है। आरोपी प्रेमी मुंबई का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को उत्‍तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मृतका शादी नहीं करने पर पुलिस में शिकायत करने का प्रेमी पर दबाव बना रही थी। धमकी से परेशान होकर आरोपी प्रेमी ने हत्या की साजिश रची। पुलिस प्रेमी से पूछताछ में जुटी हुई है। चार साल पहले इंटरनेट मीडिया के जरिए दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। आरोपी रायपुर से मुंबई की वापसी फ्लाइट मिस करके ट्रेन से यूपी फरार हो गया था। पुलिस आरोपी को उत्‍तर प्रदेश से गिरफ्तार कर रायपुर ले आई है। बता दें कि 5-6 मार्च की दरमियानी रात को पुलिस कालोनी में महिला की हत्या हो गई थी। पुलिस देर शाम तक कर पूरे मामले का राजफाश सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button