जिला प्रशासन

HOLI OFFER;नगर निगम होलियारों को सोमवार अपरान्ह 3 बजे भी देगा पानी,तीन बार पानी की सप्लाई

 रायपुर, होली के अवसर पर कल 25 मार्च को नगर निगम दोपहर बाद 3 बजे से 4 बजे तक अतिरिक्त जलप्रदाय करेगा, साथ ही संध्या को 7 बजे से 8 बजे तक भी जलप्रदाय होगा। इस तरह से कल सभी जलागारों से 3 बार जलप्रदाय किया जायेगा।       नगर पालिक निगम रायपुर के कार्यपालन अभियंता (जल) नर सिंह फरेन्द्र ने जानकारी दी है कि 25 मार्च 2024 सोमवार को रंगों के पर्व होली के पावन अवसर पर जनसुविधा को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार नगर निगम जल कार्य विभाग द्वारा दोपहर बाद 3 बजे से 4 बजे तक अतिरिक्त जलप्रदाय किया जायेगा। 25 मार्च को सुबह 6 बजे से 7 बजे तक प्रतिदिन होने वाला जलप्रदाय पूर्ववत किया जायेगा। दोपहर को 3 बजे से 4 बजे तक सभी जलागारों से अतिरिक्त जलप्रदाय किया जायेगा. इसके पश्चात प्रतिदिन संध्या को शाम 6 बजे से 7 बजे तक किया जाने जलप्रदाय कल 25 मार्च को होली के दिन संध्या 7 बजे से 8 बजे तक किया जायेगा। इस प्रकार कल 25 मार्च को होली पर्व के दिन नगर निगम जल कार्य विभाग द्वारा समस्त जलागारों से 3 बार जलप्रदाय किया जायेगा।

ReplyForwardAdd reaction

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button