Tech

CISCE;आज घोषित होंगे सीआईएससीई बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे, सुबह 11 बजे होगी घोषणा

नईदिल्ली, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) आज यानी सोमवार, 6 मई 2024 को सुबह 11 बजे ICSE (क्लास 10) और ISC (क्लास 12) की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम (CISCE ICSE (10th) ISC (12th) Result 2024 Live Updates) घोषित करेगा। परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट, cisce.org पर एक्टिव कर किया जाएगा।

सीआइएससीई बोर्ड से क्लास 10 और क्लास 12 की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण दिनहै। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए ICSE (क्लास 10) और ISC (क्लास 12) के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम (CISCE ICSE 10th ISC 12th Result 2024) आज यानी सोमवार, 6 मई 2024 को घोषित किए जाएंगे। काउंसिल द्वारा रविवार, 5 मई के जारी नोटिस के अनुसार नतीजों की घोषणा सुबह 11 बजे की जाएगी। इसके बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, cisce.org पर एक्टिव कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button