Games

IPL-2024; क्या आईपीएल के सबसे लंबे छक्के के साथ ही हो गई महेंद्र सिंह धोनी की विदाई, भावुक हुए माही

चेन्नई, एजेंसी, चेन्नई की टीम आईपीएल 2024 से बाहर हो गई है। बीती रात बेंगलुरु में खेले गए रोमांचक मुकाबले में विराट कोहली की आरसीबी ने चेन्नई की टीम को 27 रन से मात दे दी। टॉप-4 में जगह बनाने के लिए जरूरी था कि आरसीबी को 18 रन से जीत की जरूरत थी।

मैच के बाद भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज अलग-अलग मूड में दिखे। आउट होने के बाद जहां धोनी खुद से नाराज दिखे, वहीं जीत के बाद भावुक भी नजर आए। इसी तरह अपनी टीम की अविश्वसनीय जीत के बाद विराट कोहली भी भावुक हो गए थे।

बीती रात के मुकाबले के बाद महेंद्र सिंह के रिटार्यमेंट को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। क्या अंतिम बार पीली जर्सी में मैदान पर उतरे धोनी? धोनी की कप्तानी में चेन्नई पांच बार चैंपियन बनी। इस बार भले ही उन्होंने कप्तानी नहीं की, परंतु विटेज अवतार में गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाते दिखे।

जड़ा आईपीएल 2024 का सबसे लंबा छक्का

अंतिम ओवर की पहली गेंद पर 110 मीटर का छक्का (यह इस साल आईपीएल का सबसे बड़ा छक्का रहा) जड़ने वाले माही का क्या यह आईपीएल में अंतिम शाट था। चुपचाप से एकाएक संन्यास की घोषणा करने वाले महेंद्र सिह धोनी क्या अंतिम बार पीली जर्सी में मैदान पर दिखे? इसका जवाब भले तुरंत न मिले पर अगले सत्र से पहले अवश्य मिल जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button