कानून व्यवस्था

NAXALITE; मिरतुर में पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की आशंका;तीन इनामी सहित 33 नक्‍सलियों ने किया सरेंडर

जगदलपुर, बस्ततरके बीजापुर जिले के थाना मिरतुर क्षेत्र में शुक्रवार रात को डीआरजी बीजापुर का बल नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान 25 मई शनिवार की सुबह जप्पेमरका एवं कमकानार के जंगल में पुलिस पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 2 नक्सलियों के शव बरामद होने की सूचना है। इनके पास से हथियार व अन्य सामान बरामद हुए हैं। बीजापुर एसपी द्वारा इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर संभाग में नक्‍सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर में आज शनिवार को दो महिला सहित 33 नक्‍सलियों ने सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वाले दो नक्‍सलियों पर दो-दो लाख और एक नक्‍सली पर एक लाख का इनाम घोषित था। बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने नक्‍सलियों के आत्‍मसमर्पण की जानकारी दी।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आत्‍मसमर्पण करने वाले नक्‍सलियों में राजू हेमला और सामो कर्मा पर दो पीएलजीए सदस्‍य थे। इन दोनों पर सरकार ने दो-दो लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। सुदरू पुनेम जनताना सरकार अध्यक्ष था। इस पर भी एक लाख का इनाम घोषित है।

आत्मसमर्पण नीतियों से प्रभावित होकर नक्‍सलियों ने किया सरेंडर

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आत्‍मसमर्पण करने वाले नक्‍सली संगठन में उपेक्षा और भेदभाव पूर्ण व्यवहार और नक्‍सलियों द्वारा आदिवासियों पर किये जा रहे अत्याचार से परेशान थे। साथ ही शासन की आत्मसमर्पण नीतियों से प्रभावित होकर नक्‍सलियों ने पुलिस के समक्ष हथियार डाल दिए। एसपी ने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्‍सलियों को राज्‍य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button