World

WEATHER;दिल्ली में 52.9 डिग्री तापमान पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने उठाए सवाल, मौसम विभाग करेगा मामले की जांच

नई दिल्ली,  दिल्ली में बुधवार को तापमान रिकॉर्ड तोड़ 52.3 डिग्री सेल्यियस तक पहुंच गया। यह भीषण गर्मी मुंगेशपुर में दर्ज की गई, जो इतिहास में पहली बार तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि राजधानी में इतना तापमान होने संभव नहीं है। आईएमडी अब इस मामले की जांच करेगा।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि ये तापमान आधिकारिक नहीं है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि दिल्ली में 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान की संभावना कम है। मौसम विभाग में हमारे वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट की पुष्टि करने के लिए कहा गया है। आधिकारिक स्थिति जल्द बताई जाएगी।

भीषण गर्मी का अलर्ट

आईएमडी ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी है। जिसमें पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने कहा कि सभी आयु वर्गों में गर्मी से होने वाली बीमारियों और हीट स्ट्रोक की संभावना बहुत अधिक है। कमजोर लोगों को अत्यधिक देखभाल की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button