25 हजार नौकरियां जल्द; भर्ती के लिए विज्ञापन प्रक्रिया शुरू करने के दिए निर्देश

रायपुर, सुप्रीम कोर्ट की हस्तक्षेप के बाद छत्तीसगढ़ में 58 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर ही भर्तियां होंगी। राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में रिक्त 25 हजार से अधिक पदों पर भर्ती करने को प्रक्रिया शुरू कर दी है। बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश जारी किया है। इसी के साथ नई भर्तियां और पहले से अटकी नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया। आरक्षण विवाद के कारण कई भर्तियां सितंबर 2022 से अटकी हुई हैं। छह महीने बाद विधानसभा चुनाव होगा। इसलिए भर्ती की प्रक्रिया अगले छह महीने में पूरी कर ली जाएगी।

इन विभागों में होंगी नई भर्तिंयां

सहायक शिक्षक, शिक्षक व व्याख्याता के 12500 पद पर भर्ती की जाएगी। सहायक प्राध्यापक और प्राध्यापक के 1800 पद, डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के 3500, होम गार्ड के 1600, पुलिस सब इंस्पेक्टर के 1000, वेटनरी फील्ड आफिसर के 150, मत्स्य निरीक्षक के 150, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में 40 पद तथा राज्य पात्रता परीक्षा के आधार पर 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। वनरक्षक के 600, वन परिक्षेत्र अधिकारी के 70, आयुष विभाग में 1431, महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के 300, पीएससी के 210 पद, व्यवहार न्यायाधीश के 48 व अन्य विभागों में 1500 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं।

इन परीक्षाओं के परिणाम जल्द

राज्य सरकार के निर्देश के बाद 897 पदों पर पहले हो चुकी भर्ती परीक्षाओं के परिणाम भी निकलेंगे। इसमें पीएससी 2021 के 171 पदों के परिणाम भी जल्द जारी होंगे। इसी तरह आयुर्वेद अधिकारी के 132, राज्य वन सेवा परीक्षा 2020 के 211, असिस्टेंट डायरेक्टर रिसर्च 2018 के दो पद, भृत्य पीएससी परीक्षा में चयनित 11 पद, भृत्य भर्ती परीक्षा 2022 के 80, साइंटिफिक आफिसर 2022 के 23, कैज्यूअलिटी मेडिकल आफिसर 2022 के 21, राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021 के 85, फिजियोथेरेपिस्ट परीक्षा 2022 के 15, सहायक प्राध्यापक नर्सिंग परीक्षा 2021 के 33, माइनिंग इंस्पेक्टर परीक्षा 2022 के 35 और डेमोस्ट्रेटर नर्सिंग परीक्षा 2021 के 58 पदों की भर्ती प्रक्रिया भी पूरी की जा सकेगी।

व्यापमं-पीएससी तैयार

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) के पास कुछ विभागों से पहले से ही प्रस्ताव हैं, अन्य विभागों ने भी अपने प्रस्ताव तैयार कर रखे हैं। पीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी ने कहा कि जीएडी के आदेश के बाद अटकी नियुक्तियों की प्रक्रिया पूरी करेंगे। वहीं व्यापमं अध्यक्ष डा. आलोक शुक्ला ने कहा कि विभिन्न विभाग अपने विज्ञापन व प्रस्ताव जैसे ही भेजेंगे। दो-तीन दिन के भीतर ही विज्ञापन जारी कर दिए जाएंगे।

  • Related Posts

    LIQUOR;शराब के धंधे में ईमानदारी की कवायद, ओवररेटिंग रोकने सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू, अब यहां नगदी में नहीं मिलेगी शराब

    रायपुर. ओवररेटिंग रोकने की कवायद पर छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. राज्य सरकार ने शराब बेचने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है. इसका सीधा प्रभाव ग्राहकों पर पड़ने…

    TOURISM; छत्तीसगढ पर्यटन को ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान,राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर अपनी अलग पहचान दर्ज कराई है। विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें इंडियन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व