TRANSFER; वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल !, 28 IFS अफसरों के तबादले

भोपाल, मध्य प्रदेश के वन विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. प्रदेश के 28 भारतीय वन अधिकारी (IFS) का तबादला कर दिया गया है. कान्हा नेशनल पार्क, पेंच टाइगर रिजर्व और नौरादेही अभ्यारण्य के अफसरों को हटा दिया गया है. बाघों की मौत के मामले में ये कार्रवाई की गई है.

फील्ड अफसरों का तबादला किया गया

PCCF विभाष कुमार ठाकुर की बदली जिम्मेदारी संरक्षण से रिसर्च एंड डेवलपमेंट में भेजा गया. एपीसीसीएफ अमित कुमार दुबे को संजय टाइगर रिजर्व से पीसीसीएफ ऑफिस में पदस्थ किया गया है. पीसीसीएफ और सीएफ स्तर के अधिकारियों के तबादले हुए हैं. कई फील्ड अफसरों को मुख्यालय में पदस्थ किया गया है.

इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

साल 2004 बैच के IFS प्रफुलनीरज गुलाबराव फुलझेले का मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ, भोपाल से मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के मुख्य वन संरक्षक के पद पर तबादला किया गया है. मस्तराम बघेल को जबलपुर वन वृत्त, कमल अरोरा को छिंदवाड़ा वन वृत्त, मधु व्ही राज को बैतूल वन वृत्त, आलोक पाठक को उज्जैन वन वृत्त, बासु कन्नौजिया को खंडवा वन वृत्त और क्षितिज कुमार को भोपाल वन वृत्त की जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ ही इंदौर, कटनी, रतलाम, सिवनी, डिंडोरी, उमरिया, ग्वालियर, छतरपुर और बालाघाट के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. तबादला का आदेश अपर सचिव राजेश बाथम की ओर से जारी किया गया है. तबादले का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.

  • Related Posts

    TRANSFER; महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में लगातार प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। इसी क्रम में प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग में अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा बदलाव किया गया है।…

    GOVT; जीरामजी-पीएम आवास योजनाओं के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

    0 संभाग आयुक्त श्याम धावड़े ने मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमित मॉनिटरिंग पर दिया जोर रायपुर, कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेड क्रॉस सभा कक्ष में गत दिवस पंचायत एवं…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती