NAXALITE;गढ़चिरौली में चार नक्सली ढेर, 300 कमांडो ने किया ऑपरेशन

जगदलपुर, नक्सली बस्तर से लेकर महाराष्ट्र तक अब सुरक्षित नहीं है। बारिश से पहले सफाए की डेडलाइन के बीच लगातार ऑपरेशन लॉन्च हो रहे हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर गढ़चिरौली जिले में एक मुठभेड़ हुई इसमें सी-60 और सीआरपीएफ के जवानों ने चार नक्सलियों को ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ गढ़चिरौली जिले के एफओबी कवांडे के पास छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर हुई।

पुलिस को नक्सलियों के समूह के मूवमेंट की जानकारी मिली थी। एडिशनल एसपी रमेश और 12 सी-60 पार्टियों के 300 कमांडो और सीआरपीएफ की एक टुकड़ी को गुरुवार दोपहर कवांडे और नेलगुंडा से इंद्रावती के तट की ओर भेजा गया था। आपरेशन के दौरान भारी बारिश हो रही थी। फिर भी जवानों ने ऑपरेशन जारी रखा। शुक्रवार सुबह जब घेराबंदी की जा रही थी और नदी के किनारे की तलाशी ली जा रही थी तभी नक्सलियों ने सी-60 कमांडो पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

सुरक्षा बलों ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई करते हुए लगभग दो घंटे तक रुक-रुक कर फायरिंग की। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके की तलाशी में चार नक्सलियों के शव, एक सेल्फ लोडिंग राइफल, दो 303 राइफल बरामद हुई। इसके अलावा मौके से वॉकी-टॉकी, कैंपिंग सामग्री, नक्सली साहित्य आदि जब्त किए गए हैं।

  • Related Posts

    MINING; सिपाही की पिटाई कर रेत भरी गाडी लेकर भागने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, वाहन मालिक की तलाश जारी

    0 अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी अंबिकापुर, राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि खनिज संसाधनों की लूट, अवैध कारोबार तथा शासकीय कार्य…

    ED; अब ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री! नव्या मलिक की संपत्तियों की होगी जांच, 850 लोगों का नाम सामने आया था, पुलिस से मांगी केस डायरी

    रायपुर, राजधानी रायपुर के ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री हो गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग, काला धन और अवैध तरीके से पैसे के लेन-देन के मामले…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’