CRIME; राजधानी के कलेक्टरेट में उठाईगिरी, रजिस्ट्र्री कराने आए अफसर की कार से 38 लाख पार

रायपुर. राजधानी रायपुर में जमीन रजिस्ट्री कराने आए अफसर की गाड़ी से 38 लाख रुपए पार हो गए. उठाईगिरी करने के आरोप में क्राइम ब्रांच की टीम अफसर के परिचित सहित अन्य चार को हिरासत में लेकर पड़ताल करने के बाद क्राइम ब्रांच ने बरामद की रकम पूछताछ कर रही है. पुलिस ने चोरी की रकम बरामद कर ली है. घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ऑक्सीजोन की है.

मंदिर हसौद निवासी एफसीआई के अफसर ज्ञानप्रकाश पाण्डेय जमीन रजिस्ट्री कराने सोमवार को कलेक्टोरेट स्थित रजिस्ट्री कार्यालय कार से पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि कार की सीट पर पैसे रखकर वे किसी के आने का इंतजार कर रहे थे. इस दौरान अज्ञात चोर ने कार की सीट से नोटों से भरा बैग पार कर दिया. रकम गायब देख ग्रामीण शिकायत करने थाने पहुंचा. उठाईगिरी की जानकारी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम गठित कर चोर के बारे में पतासाजी करने जुट गई.

रखवाली करने वाले की बिगड़ी नियत!

सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल करने के बाद पुलिस ने चार संदिग्धों को, जिन्हें अफसर का परिचित बताया जा रहा है, उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो एक के पास से रकम बरामद हुई. एफसीआई अफसर जिस परिचित को रुपए की रखवाली करने साथ लाए थे, बताया जा रहा है कि रकम देख उसकी नीयत बिगड़ गई और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से रकम गायब करा दी. उठाईगिरी के प्रकरण में पुलिस जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है. घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है.

  • Related Posts

    EXAM SCAM; JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते गिरफ्तार, परीक्षा घोटाले में CID की बड़ी कार्रवाई

    रांची, झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को CID ने गिरफ्तार कर लिया…

    CRIME; स्पॉ सेंटर की आड़ में देह व्यापार, मैनेजर तनय सोनी और महिला दलाल हेमा सिंह के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार…

    दुर्ग, छत्तीसगढ के दुर्ग ज़िले के जुनवानी इलाके में वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किए जाने का पुलिस ने खुलासा किया है. स्मृतिनगर पुलिस ने मुखबिर…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र