HAWALA;कार का उपयोग हवाला की रकम ट्रांसफर करने के लिए, 4.52 करोड़ नकद जब्त

0 इनोवा बरामदगी के दो दिन बाद 4.52 करोड़ की बात निकली सच,चेंबर से 2.85 करोड़ बरामद

रायपुर, टाटीबंद में पुलिस ने मंगलवार देर रात जिस इनोवा कार से एक करोड़ 67 लाख रुपए जब्त की थी,उसी कार में एक और खुफिया चेंबर से गुरुवार को दो करोड़ 85 लाख रुपए और जब्त किया गया है। इस तरह से नोटों की कुल जब्ती 4.52 करोड़ रुपए की बात सच निकली।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह पूरी रकम दिल्ली के किसी कारोबारी का है,जिसे नागपुर में छोड़ने दो ड्राइवर हायर किए गए थे। हवाला कारोबार से जुड़े किसी करीबी ने पुलिस को यह जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रूकवाकर तलाशी ली तो डिक्की में बनाए गए खुफिया चेंबर से नोटों का जखीरा मिला।

4.52 करोड़ रुपये के नोटों की जब्ती को लेकर आमानाका थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आयकर अधिकारी कर रहे हैं। नोटों के स्त्रोत के बारे में आयकर अफसरों द्वारा ही कुछ बता पाने की बात कही जा रही है। पुलिस अफसरों के अनुसार हवाला की जांच पुलिस नहीं करती,इस वजह से उन्हें इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं है। इस संबंध में आयकर के अफसरों से नोटों के स्त्रोत के बारे में जानकारी पूछने पर अफसर जांच पूरी होने के बाद ही बात कह रुपए के संबंध में कुछ भी बता पाने को लेकर असमर्थता जताई है।

पूछताछ में खुला दूसरे चेंबर का राज

रुपए के साथ पकड़े गए उप्र के मथुरा जिले के श्रीकांत और आगरा जिले के विनोद कुशवाहा से पुलिस ने गुरुवार को एक बार फिर नए सिरे से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने कार में एक और चेंबर बने होने और उसमें 2.85 करोड़ रुपये होने की जानकारी दी। दूसरे चेंबर की तलाशी लेने पर 2.85 करोड़ रुपए मिला। यह गुप्त चेंबर इस ढंग से बनाया गया था कि जिसे कोई भी आसानी से नहीं जान सकता। जब्त नोट फिलहाल पुलिस के कब्जे में है।

हर सप्ताह बड़ी रकम का लेनदेन

पुलिस ने भारत सीरीज की जिस कार को जब्त किया है। उक्त कार का उपयोग हवाला की रकम ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था। बताया जा रहा है कि इस कार से हर सप्ताह पांच से दस करोड़ रुपए हवाला के माध्यम से नागपुर पहुंचाया जाता था। चूंकि बस या ट्रेन रूट से नोट जब्त होने का खतरा बना रहता है। लिहाजा हवाला कारोबार से जुड़े लोग कार में विशेष प्रकार का चेंबर बनाकर उसमें पैसे छिपाकर नागपुर पहुंचाने का काम करते थे।

हवाला कारोबार का अड्डा जवाहरनगर,रामसागरपारा

लंबे समय से एमजी रोड से लगे जवाहरनगर और रामसागरपारा हवाला कारोबार का बड़ा अड्डा बना हुआ है। हवाला से जुड़े सूत्रों की माने तो जवाहरनगर में हवाला के एक रसूखदार बड़े कारोबारी के दफ्तर में रोज पांच से दस करोड़ रुपये इधर से उधर किया जाता है। इस कारोबारी के बारे में पुलिस के साथ ही आयकर को भी जानकारी है लेकिन राजनैतिक पहुंच के कारण उस पर कभी हाथ नहीं डाला गया।

  • Related Posts

    MURDER; शराब ने ले ली युवक की जान, मां और भाई ने की थी गला घोंटकर हत्या

    धमतरी, छत्तीसगढ के धमतरी जिले में  महज 48 घंटे के भीतर पुलिस ने एक ऐसे अंधे कत्ल का खुलासा किया है, जिसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई…

    ACCIDENT; कैप्सूल वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, शराब दुकान के दो कर्मचारियों की मौत

    बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां कैप्सूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो शराब कर्मचारियों की मौत हो गई है। घटना के…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’