FASHION; 44 की श्वेता तिवारी ढाती हैं कहर, तो TV वाली ‘सौतेली बेटी’ भी नहीं कम, अंजलि का हर लुक है जबरदस्त

श्वेता तिवारी का टीवी शो ‘मेरे डैड की दुल्हन’ याद है? जिसमें वह पंजाबी महिला गुनीत के किरदार में नजर आईं, जिसकी जोड़ी अंबर (वरुण बडोला) के साथ बनती है। शो को लोगों ने खूब पसंद किया, लेकिन यहां हम श्वेता नहीं बल्कि उनकी सौतेली बेटी बनीं एक्ट्रेस अंजलि तत्रारी की बात कर रहे हैं। जिनका स्टाइल इतना कमाल का है कि उनके सामने सब फीके लगते हैं। यही नहीं वह तो श्वेता को भी टक्कर देने से पीछे नहीं रहतीं।

जहां एक ओर श्वेता अपने एक से बढ़कर एक किलर लुक के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं, तो अंजलि भी कुछ कम नहीं हैं। उनका इंस्टाग्राम किलर तस्वीरों से भरा पड़ा है। कभी वह शॉर्ट्स में नजर आती हैं, तो कभी साड़ी या लहंगा पहनकर ही ग्लैमर का तड़का लगा जाती है। याकीन मानिए आप भी उन पर फिदा हो जाएंगे।

शॉर्ट्स के साथ ब्रालेट में छाईं

शॉर्ट्स के साथ ब्रालेट में छाईं

29 साल की अंजलि का यहां बेहद कातिलाना रूप देखने को मिल रहा है। उन्होंने डीप वी नेकलाइन वाला पिंक ब्रालेट टॉप वियर किया और इसे ब्लू रिप्ड शॉर्ट्स के साथ पेयर कर लिया। वहीं, वाइट ओवरसाइज्ड शर्ट से वह लुक में स्वैग ले आईं। जिसके बटन को खुला रखकर उन्होंने बस स्टाइल मारने के लिए इसे पहना और हाई बन बनाकर काले चश्मे में कूल लगीं।

बैकलेस ड्रेस में दिखा ग्लैमर

बैकलेस ड्रेस में दिखा ग्लैमर

ब्लैक कलर की इस हॉल्टर नेक ड्रेस में तो अंजलि की अदाओं के क्या ही कहने। जिसे हल्का काउल इफेक्ट भी दिया है, तो बैकलेस डिजाइन ने तो हॉटनेस का पारा ही बढ़ा दिया। जिसमें आ रही सिल्वर शाइन तो और भी गजब लगी। हाई न्यूड हील्स और गोल्डन ब्रेसलेट के साथ पेयर करके हसीना का छोटी सी ड्रेस में किलर लूक देखते ही बना।

जब जींस में भी दिखा किलर लुक

जब जींस में भी दिखा किलर लुक

अब यूं तो अंजलि यहां ब्लू स्ट्रैट फिट रिप्ड जींस पहने नजर आ रही हैं, लेकिन उन्होंने इसे स्टाइलिश टच अपने कॉर्सेट टॉप से दे दिया। जिसके नेकलाइन वाले एरिया पर रेड एंड वाइट चेक पैटर्न बना है, तो स्ट्रैपी स्लीव्स को भी सेम रखा। वहीं, वाइट क्रॉप फिट और LV का बैग लिए हसीना हूप्स पहन कहर ढा गईं। दूसरी ओर, ब्लैक ब्रालेट के साथ वाइट पैंट्स और शर्ट पहनी हसीना रेत के बीचों- बीच काला चश्मा और सिर पर स्कार्फ बांधकर अपना बेस्ट लुक दिखा गईं। जिसे उन्होंने परफेक्ट जूलरी के साथ भी स्टाइल किया।

साड़ी में लगाया मॉर्डन तड़का

साड़ी में लगाया मॉर्डन तड़का

अब वेस्टर्न के बाद अंजलि के देसी लुक्स पर नजर डालिए, जहां वह सितारों की सजी साडी  में कहर ढा गईं। हसीना की इस बेज साड़ी के बॉर्डर को सिल्वर सेक्विन सितारों से हाइलाइट करके किरण लेस लगाई, तो फ्लोरल बूटियों वाला डिजाइन बढ़िया लगा। जिसके साथ हसीना ने सितारों से सजा हैवी एम्बेलिश्ड हाफ स्लीव्स ब्लाउज पहना। जिस पर वैवी लाइन्स के साथ फ्लोरल मोटिफ्स है। जिसकी हाइलाइट उनकी वाइट पर्ल्स वाली लटकन बनी। जहां अपने लुक को उन्होंने एक हाथ में चूड़ी, झुमके, बिंदी और काला चश्मा लगाकर कंप्लीट किया।

  • Related Posts

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    *उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने की समीक्षा रायपुर, स्वदेश दर्शन योजना के तहत लगभग 146 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किए जा रहे भोरमदेव…

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    हिंदुस्तान में जब निजी चैनल्स नहीं थे तब मनोरंजन का घरेलू साधन दूरदर्शन हुआ करता था। 1986 के साल में एक धारावाहिक मालगुडी डेज़ ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर