POLICE; बस्तर रेंज के 1,592 आरक्षक पदों पर युवाओं का हुआ चयन, 464 महिलाओं ने भी हासिल की सफलता 

जगदलपुर, बस्तर रेंज में आरक्षक भर्ती प्रक्रिया 2023-24 का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। बस्तर रेंज आईजी द्वारा अनुमोदित चयन और प्रतीक्षा सूची के अनुसार कुल 1,592 आरक्षकों का चयन किया गया है। इसमें 464 महिला अभ्यर्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलतापूर्वक चयन प्राप्त किया है, जो बस्तर रेंज में महिला भागीदारी को सशक्त रूप से दर्शाता है।

बस्तर रेंज में जिलेवार चयन

बस्तर रेंज के सभी सात जिलों में आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद स्वीकृत 1592 आरक्षक पदों के विरुद्ध परिणाम घोषित किए गए हैं।

नारायणपुर – 470

बीजापुर – 337

बस्तर – 334

सुकमा – 128

कांकेर – 125

कोंडागांव – 103

दंतेवाड़ा – 55

इसके साथ ही मोटर वाहन चालक और अन्य ट्रेड आरक्षक के 91 पदों पर भी चयन किया गया है।

जनसेवा और पुलिसिंग को मिलेगी मजबूती – बस्तर IG

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज (आईजी) सुंदरराज पट्टीलिंगम ने कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ शासन और पुलिस मुख्यालय की जन-केंद्रित बुनियादी पुलिसिंग की प्राथमिकताओं को और अधिक सशक्त बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नव-नियुक्त आरक्षकों की नियुक्ति से बस्तर रेंज के सभी सातों जिलों में जन-सेवा उन्मुख और पेशेवर पुलिसिंग को मजबूती मिलेगी, जिससे जनता की अपेक्षानुसार क्षेत्र में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति और अधिक प्रभावी होगी।

दो केंद्रों में हुई संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ शासन की मंजूरी के बाद पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा 04 अक्टूबर 2023 को भर्ती विज्ञापन जारी किया गया था। बस्तर रेंज में भर्ती के लिए दो समितियों का गठन किया गया था। केंद्र-1- जगदलपुर: सुकमा, बीजापुर, बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों के लिए, अध्यक्ष – पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ,केंद्र-2 – कोंडागांव: नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर जिलों के लिए, अध्यक्ष – पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा।

दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक नाप-जोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा 16 नवंबर 2024 से 18 जनवरी 2025 तक कंगोली (जगदलपुर) और पुलिस लाइन कोंडागांव में आयोजित हुई। योग्य पाए गए उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 14 सितंबर 2025 को व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा ली गई। आरक्षक (चालक) और ट्रेड आरक्षक पदों के लिए ट्रेड टेस्ट 17 से 19 नवंबर 2025 तक आयोजित किया गया।

  • Related Posts

    RAILWAY; बस्तर-सरगुजा-बिलासपुर संभाग के लिए खुशखबरी! बनेंगे 27 नए रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने 3 नई लाइनों को दी मंजूरी,बसना-सरायपाली-पिथौरा के लिए निराशा

    रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य में रेल नेटवर्क और मजबूत होने जा रहा है. आदिवासी बहुल बस्तर और सरगुजा संभाग में रेल सेवाएं और बेहतर होंगी. दरअसल प्रदेश को तीन नई रेल लाइनों…

    CGSPC; पावर कंपनी के प्रदेश के समस्त कार्यालयों मे 1 अगस्त से ई.ऑफिस प्रणाली लागू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज द्वारा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिताए दक्षता एत्वरित निस्तारण एवं संपूर्ण डिजिटलीकरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ई.ऑफिस प्रणाली का प्रदेशभर के…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र