48 साल की उम्र और गजब की फिटनेस, लाल ड्रेस में दिखाये एब्स, तो लोगों ने उसको बताया ‘बाबा रामदेव’ की बहन

मुंबई. शिल्पा शेट्टी ने अपनी खूबसूरती और अदाकारी से लाखों दिलों पर राज किया है. शिल्पा शेट्टी अपने 30 साल के करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं. साल 1993 में आई फिल्म बाजीगर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली शिल्पा की पहली ही फिल्म सुपरहिट रही थी. अब शिल्पा शेट्टी 48 साल की उम्र में भी अपनी खूबसूरती से लोगों को कायल बना रही हैं. और तो और शिल्पा की फिटनेस भी गजब की है.

हाल ही में शिल्पा मुंबई की गोरेगांव फिल्म सिटी में रियालिटी शो इंडियाज गॉट टेलेंट में पहुंची थीं. यहां शिल्पा ने अपने लुक से सभी को चौंका दिया. शिल्पा ने रेड ड्रेस में यहां खूब जलवा बिखेरा. रियालिटी शो में जाने से पहले शिल्पा शेट्टी ने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए. खास बात ये रही कि शिल्पा शेट्टी ने 48 की उम्र में भी एब्स मेंटेन किए हुए हैं. शिल्पा की फिटनेस का जादू सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बना हुआ है. शिल्पा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं और उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ हो रही है. शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं.

रियालिटी शोज में आती हैं नजर
साल 1993 में फिल्म ‘बाजीगर’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली शिल्पा अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं. शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी बीते कुछ समय से मीडिया की सुर्खियां बटोरते रहते हैं. दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं हैं. 22 नवंबर 2009 को शिल्पा ने राज कुंद्रा को अपना हमसफर चुना था.

इसी दिन दोनों ने सात फेरे लेकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की थी. शिल्पा शेट्टी की यह पहली शादी थी लेकिन राज कुंद्रा की दूसरी. राज कुंद्रा जब शिल्पा शेट्टी से पहली बार मिले थे तभी उन्हें एकतरफा प्यार हो गया था. शिल्पा से मिलने के बाद ही राज ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया और अपने प्यार का इजहार किया. शिल्पा शेट्टी की खूबसूरती की तारीफ भी खूब जमकर होती रहती है. शिल्पा भी फैन्स के साथ अपनी फिटनेस का सीक्रेट शेयर करती रहती हैं. साथ ही शिल्पा योगा भी रोजाना करती हैं और हेल्थी डाइट भी उनकी फिटनेस का एक बड़ा कारण है.

  • Related Posts

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    *उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने की समीक्षा रायपुर, स्वदेश दर्शन योजना के तहत लगभग 146 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किए जा रहे भोरमदेव…

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    हिंदुस्तान में जब निजी चैनल्स नहीं थे तब मनोरंजन का घरेलू साधन दूरदर्शन हुआ करता था। 1986 के साल में एक धारावाहिक मालगुडी डेज़ ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर