50% मतदान केन्द्रों में होगी वेबकास्टिंग, नेटवर्क की स्थिति का करें परीक्षण

कलेक्टर ने सेक्टर अधिकारियों को दिए आवश्यक सुक्षाव एवं निर्देश
रायपुर, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आगामी विधानसभा के परिपेक्ष्य में बलौदाबाजार विधानसभा के रायपुर जिलें के अंतर्गत चुनाव की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। यह बैठक तिल्दा जनपद पंचायत के सभाकक्ष में हुई। कलेक्टर ने कहा कि सभी सेक्टर के निर्वाचन तथा पुलिस अधिकारी अपने मतदान केन्द्रों का दौरा करें और पेयजल महिला-पुरूष शौचालय सहित अन्य आधारभूत व्यवस्थाएं का इंतजाम पूर्ण करें। यह देखे की किसी मतदान केन्द्र में पिछले चुनाव के समय में किसी प्रकार की गड़बड़ी या अशांति की स्थिति निर्मित ना हुई हो। उन्होंने कहा कि मतदान के समय 50 प्रतिशत मतदान केन्द्र में वेबकास्टिंग किया जाएगा जिसके माध्यम से रायपुर और दिल्ली से मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी। संबंधित मतदान केन्द्रों में नेटवर्क की स्थिति का परीक्षण कर चिन्हित कर लें।

डॉ भुरे ने कहा कि सभी सेक्टर ऑफिसर ईवीएम मशीन की संचालन की स्थिति और प्रक्रिया का अच्छी तरह परीक्षण कर लें। ताकि मतदान के समय में कोई भी ईवीएम के कारण कोई बाधा ना आए। सभी सेक्टर अधिकारी अपने मतदान दल के सदस्यों का नम्बर अपने पास रखें और मोबाईल हर स्थिति में चालु रखें ताकि आपसी संपर्क बना रहे। उन्होंने कहा कि मतदान के एक दिन पहले देर शाम या रात को अपने सेक्टर के मतदान दलों से जाकर मुलाकात करें जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और अध्यतन स्थिति से अवगत हो सकेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज आएंगे छत्तीसगढ़, देर शाम तक व्यस्त कार्यक्रम, रात को दिल्ली वापस

    रायपुर. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे. एक दिवसीय प्रवास में शाह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक निजी अस्पताल…

    FOREST; पौधरोपण, बांस शिल्प, वनोपज और हर्बल उत्पादों के जरिए दिखी वन संरक्षण और संवर्धन की तस्वीर

     0 मंत्री केदार कश्यप ने किया विभागीय स्टॉल का निरीक्षण, वनोपजों से बने उत्पादों को चखा रायपुर, छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल में वन…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश