7 लाख 80 हजार परीक्षार्थियों ने व्यापमं में बनाई अपनी प्रोफाइल; अब तक 12 लाख 26 हजार आवेदन पत्र भरे गए

0 व्यापमं की वेबसाईट पर अभ्यर्थियों को प्रोफाइल बनाने की सुविधा, बार-बार अपनी मूल जानकारी भरने की नहीं होगी जरूरत
रायपुर,
युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर देने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा लगातार रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली जा रही है। इससे प्रदेश के लाखों युवा उत्साहित है और भर्ती परीक्षाओं के लिए बढ़-चढ़कर आवेदन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अभ्यर्थी व्यापमं की परीक्षाओं के लिए निःशुल्क आवेदन कर पा रहे हैं। साथ ही ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया को सरल बनाने से अभ्यर्थियों को आवेदन करने में बड़ी आसानी हो रही है।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा परीक्षार्थियों को प्रोफाइल बनाने की सुविधा दी गई है, अपनी प्रोफाइल के माध्यम से अभ्यर्थी अनेक परीक्षाओं के लिए आसानी से आवेदन भर सकेंगे। इस व्यवस्था से अभ्यर्थी को आवेदन करते समय बार-बार अपनी मूल जानकारी आवेदन में भरने की आवश्यकता नहीं होगी। युवाओं के हित में लिए गए इन फैसलों का सकारात्मक परिणाम यह है कि व्यापमं की वेबसाईट पर अब तक अभ्यर्थियों के 7 लाख 80 हजार 117 प्रोफाइल बन चुके हैं और इसके माध्यम से विभिन्न पदों के लिए 12 लाख 26 हजार आवेदन पत्र भरे जा चुके हैं।

प्रोफाइल में ऑनलाईन सुधार के लिए 20 दिनों का समय

व्यापमं द्वारा ऑनलाईन आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए भी प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। अभ्यर्थियों द्वारा वेबसाईट पर बनाए गए प्रोफाइल में त्रुटि होने की स्थिति में 20 दिनों के भीतर सुधारने का अवसर दिया जा रहा है। व्यापमं के अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि आवेदन सुधारने की अंतिम तिथि निकल जाने के बाद प्रोफाइल सुधारना उचित नहीं होगा, क्योंकि इससे आवेदन पत्र में गलती रह जाने की संभावना बनी रहेगी। 20 दिनों के भीतर प्रोफाइल में ऑनलाईन सुधार न करने पर अभ्यर्थी को व्यापमं आकर ऑफलाईन सुधार कराना होगा। साथ ही इन 20 दिनों में प्रोफाइल में ऑनलाईन सुधार न करने पर ही आवेदक को 200 रूपए देने होंगे और ऐसा इसलिए किया गया है ताकि अभ्यर्थी आवेदन करने में पर्याप्त सावधानी बरतें और लापरवाही की वजह से सेवा में नियुक्ति के दौरान आने वाली समस्याओं से बच सकें।
गौरतलब है कि अब तक केवल 2 हजार 182 आवेदकों को ही व्यापमं आकर ऑफलाईन प्रोफाइल में त्रुटि सुधार की आवश्यकता पड़ी है, जो व्यापमं में आवेदकों द्वारा बनाए द्वारा प्रोफाइल का मात्र 0.002 प्रतिशत है।

व्यापमं में बने अभ्यर्थियों के प्रोफाइल जल्द जुड़ेंगे आधार से

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा अभ्यर्थियों के प्रोफाइल को जल्द ही आधार से जोड़ने की सुविधा शुरू की जाएगी। इस व्यवस्था से किसी भी आवदेक को ऑफलाईन प्रोफाइल सुधारने के लिए व्यापमं आने की जरूरत नहीं होगी। आवेदक ऑनलाईन घर बैठे ही अपने प्रोफाइल में सुधार कर सकेंगे।

  • Related Posts

    PROMOTION; व्याख्याता पदोन्नति के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग में 193 अभ्यर्थी शामिल, 16 अभ्यर्थी नदारद

    रायपुर,लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा व्याख्याता एवं व्याख्याता एल.बी. (टी-संवर्ग) के पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना के लिए मंगलवार को ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग शासकीश् शिक्षक शिखा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर…

    SCHOOL; भारत में 11 लाख शिक्षक पद खाली, सिंगल टीचर के भरोसे 1 लाख स्कूल, छत्तीसगढ में 2461 स्कूल एक शिक्षकीय

    नईदिल्ली, दुनियाभर में 5 अक्टूबर को हर साल विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड टीचर्स डे इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसे सेलिब्रेट करने की शुरुआत साल 1994 में…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा