CRIME; सनकी आशिक ने स्पीकर में बारूद भरकर प्रेमिका को किया गिफ्ट, 7 आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में एक सनकी आशिक ने अपनी प्रेमिका के पति को मारने के लिए खतरनाक साजिश रची. उसने यू-ट्यूब से बम बनाना सीखकर एक स्पीकर बम तैयार किया और उसे पार्सल कर प्रेमिका के पति तक पहुंचा दिया. इस स्पीकर को ऑन करते ही पूरे इलाके में एक बड़ा धमाका हो सकता था. एक नहीं, बलकि कई लोगों की जान को खतरा हो सकता था. लेकिन किस्मत ने ऐसा खेल खेला कि प्रेमिका के पति को पार्सल खोलते ही गड़बड़ी का अंदाजा हो गया और वह मौत के इस खतरनाक जाल से बच निकला. इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के मुताबिक, गंडई निवासी अफसार खान के पास एक पार्सल पहुंचा. बाहर से वह बिल्कुल नया होम थिएटर लग रहा था, लेकिन उसे उठाते ही अफसार को शक हुआ. स्पीकर असामान्य रूप से भारी था और पावर पिन टूटा हुआ दिख रहा था. पेशे से इलेक्ट्रिशियन अफसार की नजर तुरंत खतरे पर गई. उसने सावधानी से पार्सल खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. स्पीकर के भीतर से जिलेटिन की छड़ें और तारों से जुड़ा डिटोनेटर निकला. उसने तुरंत पुलिस को खबर दी.

सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया. जांच में पता चला कि स्पीकर के अंदर छिपाया गया विस्फोटक इस तरह डिज़ाइन किया गया था कि जैसे ही उसे बिजली के स्रोत से जोड़ा जाता, करंट सीधे डिटोनेटर तक पहुँचकर जोरदार धमाका कर देता. विस्फोट की स्थिति में स्पीकर का आवरण ही घातक छर्रों में बदल जाता. यह पूरा आईईडी किसी फिल्मी सीन जैसा था, लेकिन हकीकत कहीं ज्यादा खतरनाक.

पुलिस की पड़ताल ने इस मामले के पीछे की गुत्थी खोल दी. मास्टरमाइंड विनय वर्मा ने इंटरनेट से ट्यूटोरियल देखकर आईईडी तैयार किया था. उसका मकसद अपनी प्रेमिका के पति अफसार खान की हत्या करना था. लेकिन इस साजिश का एक और बड़ा पहलू सामने आया—विनय अकेला नहीं था. उसके साथ कई लोग शामिल थे, जिन्होंने फाइनेंस, सप्लाई और फर्जी लोगो तक का इंतजाम किया. जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इस बम में इस्तेमाल जिलेटिन दुर्ग जिले की पत्थर खदानों से अवैध रूप से लाया गया था.

  • Related Posts

    ED; रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर रेड, रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े तार, ईडी की टीम कर रही दस्तावेजों की जांच

    0 जीडी लॉजिस्टिक के संचालक और डॉक्टर कमलेश्वर अग्रवाल के भाई अनूप अग्रवाल के यहां भी छापा दुर्ग,  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार…

    MURDER; कोर्ट में ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर विनोद राणा की हत्या, मची अफरा-तफरी

    चंडीगढ, हरियाणा के हिसार में गुरुवार को कोर्ट में गैंगस्टर विनोद काणा की हत्या कर दी. अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और कोर्ट परिसर में उसे गोलियों…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार