CRIME; पूर्व जनपद सदस्य सहित 10 जुआरी 171290 रुपये के साथ जुआ खेलते दबोचे गए,7 मोटरसाइकिल भी जप्त

रायपुर, सन् 1993-94 के आबकारी सत्र में किये गये सफल शराब भट्ठी विरोधी आंदोलन के लिये विख्यात आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम भानसोज में बीते साप्ताहिक बाजार रविवार की रात्रि आरंग पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दे फरफौद निवासी पूर्व जनपद सदस्य 52 वर्षीय राधेश्याम साहू सहित 10 जुआरियों को काटपत्ती खेलते रंगे हाथ धर दबोचा । जुआरियों के पास से 1 लाख 71 हजार 290 रुपये भी जप्त किया गया । इसके साथ ही मौके पर खड़े 7 मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया है । प्रथम सूचना पत्र के अनुसार कुछ जुआरी भाग निकलने में ‌सफल रहे। गिरफ्तार जुआरियों के विरुद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 ( 2 ) का अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।
   बीते 28- 29 दिसंबर के दरम्यानी रात दिये गये दबिश में भानसोज के 37 वर्षीय देवेन्द्र आत्मज नंदलाल वर्मा , 23 वर्षीय वीतीक आत्मज नयनदास गायकवाड़ , 36 वर्षीय राहुल आत्मज स्वर्गीय प्रेमलाल गायकवाड़ , फरफौद के ‌पूर्व जनपद सदस्य राधेश्याम साहू के अतिरिक्त 36 वर्षीय पुष्कर आत्मज अग्नू साहू , 35 वर्षीय नारायण पिता शिवकुमार चंद्राकर , पिपरहट्ठा के 40 वर्षीय दिनेश कुमार पिता रामनारायण वर्मा , 41 वर्षीय राजू आत्मज स्वर्गीय साधूराम साहू , 61 वर्षीय कृष्ण कुमार पिता स्वर्गीय जेठूराम साहू तथा जरौद के 32 वर्षीय दिलेश्वर आत्मज फागूराम साहू को थाना अमला ने काटपत्ती ‌खेलते जहां रंगे हाथ दबोचा वहीं मौके से प्लेटिना मोटरसाइकिल सी जी 04 पी एन 2127 , पेशन प्रो मोटरसाइकिल सी जी 04 एच व्ही 0831 , पेशन प्रो मोटरसाइकिल सी जी 04 एल सी 8059 , एस पी साइन मोटरसाइकिल सी जी 04 जी क्यू 9194 , डिलक्स मोटरसाइकिल सी जी 04 डी पी 4637 , ग्लेमर मोटरसाइकिल सी जी 04 पी सी 5320 , एस पी साइन मोटरसाइकिल सी जी 04 पी एन 7042 को‌ भी जप्त किया ।

इधर ग्रामीण ‌सूत्रो के अनुसार ‌भानसोज में ग्रामीण व्यवस्था चरमरा जाने ‌से न केवल अन्य असामाजिक गतिविधियों में वरन्  सफल शराब भट्ठी विरोधी आंदोलन करने वाले इस ग्राम में असामाजिक तत्व हावी हो खुले आम शराब बेच ग्रामीणों को ‌चुनौती दे रहे हैं । इसकी जानकारी आबकारी व थाना अमला को‌ होने व‌ जिलाधीश तथा पुलिस अधीक्षक के ध्यानाकृष्ट कराये जाने के बाद भी इस पर रोक लगाने ठोस कार्यवाही न होने से उनमें आक्रोश है । इस संबंध में सन् 93-94 के आबकारी सत्र में पूरे साल भर तक आसपास  के 30-35 ग्रामों  के ग्रामीणों के सहयोग से यहां खोले गये 9 वर्ष ‌पुराने शासकीय ठेका प्राप्त भट्ठी को बंद कराने में सफल गांधीवादी तरीके के आंदोलन की अगुवाई करने वाले किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने भानसोज में असामाजिक तत्वों के हावी होने की पुष्टि करते हुये कहा कि ग्राम में सर्वमान्य नेतृत्व के अभाव में यह स्थिति बनी है और असामाजिक गतिविधियों से मुक्ति दिलाने की आम ग्रामीणों की इच्छा का सम्मान  कर पाने में ग्राम प्रमुख व जनप्रतिनिधि अब तक खरे नहीं उतरे हैं ।

  • Related Posts

    HC; वकील की गलती की सजा निर्दोष मुवक्किल को नहीं दे सकते, हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

    बिलासपुर, न्याय की उम्मीद में अदालत पहुंचने वाले आम लोगों के लिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक बेहद राहत भरा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। दरअसल, स्पष्ट किया न्यायालय ने स्पष्ट…

    RAID; एडिशनल चीफ इंजीनियर के ठिकानों में करोड़ों की संपत्ति, आलीशान घर, प्लॉट और नकदी बरामद

    भुवनेश्वर, ओडिशा के विजिलेंस अधिकारियों को सचमुच ‘सोना’ हाथ लगा है। सेंट्रल इरिगेशन सर्कल के एडिशनल चीफ इंजीनियर राजेश चंद्र मोहंती से जुड़ी संपत्तियों पर तलाशी के दौरान करोड़ों रुपये…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….