75  राहगीरों को घायल करने वाली बंदरिया आखिरकार पकड़ी गई…… 

भोपाल, मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के कैलारस नगरीय क्षेत्र में गत एक माह से दो बंदरो ने लगभग 75 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जिससे लोग काफी चिंतित और भयभीत थे। गुरुवार को मथुरा से आए बंदर पकड़ने वालों व वन विभाग की टीम ने बंदरिया को अशोक गली में पकड़ लिया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। इन बंदरों के कारण लोग बच्चों को घरों से नहीं निकलने दे रहे थे।

अचानक कर देते थे बंदर हमला

घरों में मंदिरों में और दुकानों, हास्पिटल परिसर पर बैठे लोगों पर अचानक हमला कर देते और उन्हें घायल कर देते थे। और तो और राह चलते राहगीरों पर भी यह हमला कर रहे थे। इस संबंध में एसडीएम सबलगढ़ मेघा तिवारी, तहसीलदार कैलारस भरत कुमार, फारेस्ट अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव को लगातार अवगत कराया जा रहा था। एसडीएम ने उक्त मामले को गभीरता से लेते हुए फारेस्ट विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है। निर्देश के बाद वन विभाग द्वारा मथुरा जिले से एक बंदर पकड़ने वाली टीम बुलाई और उक्त टीम ने अशोक गली में रेस्क्यू कर उक्त बंदरिया को पकड़ लिया। बंदरों द्वारा लोगों के काटने के मामले में बीएमओ कैलारस एवं समाजसेवियो ने भी एसडीएम सबलगढ़ एवं वन विभाग को कार्रवाई के लिए लगातार संपर्क किया। यहां बता दें कि एक बंदरिया व एक उसका बच्चा था। उसके बच्चे को पांच दिन पूर्व कुछ कुत्तों ने हमला कर मार दिया। इससे वह और विचलित हो गई और हमले बढ़ गए। वह लोगों को काटकर घायल कर रही थी। टीम ने इसे पकड़कर वन विभाग द्वारा जंगल में छोड़ा जाएगा।

  • Related Posts

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    भोपाल, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने सोमवार को विजयपुर विधानसभा सीट को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी को रद्द कर दिया…

    CRIME; अफीम के 14 लाख पौधे जब्त, दो आरोपियों की तलाश में राजस्थान पहुंची दुर्ग पुलिस

    दुर्ग,  छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती को लेकर सियासत तेज हो गई है। दुर्ग जिले के समोदा–झेंझरी गांव में करीब 5 से 6 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती…

    You Missed

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट  का बड़ा फैसला

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा