8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट युवाओं को मौका; मल्टीनेशनल कंपनियां देंगी 430 नौकरियां

रायपुर, प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को नौकरी हासिल करने का मौका मिलने जा रहा है। प्रशासन की ओर से एक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय प्राइवेट संस्थाओं के साथ मल्टीनेशनल कंपनी में युवाओं को काम करने का मौका मिलेगा।8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट कैंडिडेट्स इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। प्लेसमेंट में शामिल होने के लिए युवाओं को अपने क्वालिफिकेशन और एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट्स के साथ पहुंचना होगा।

प्लेसमेंट कैम्प 14 मार्च को रायपुर में हाेने जा रहा है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए ये कैम्प लगा रहा है। राजधानी के पुराने पुलिस हेड क्वार्टर कैम्पस में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कैम्प आयोजित है। इस भर्ती के माध्यम से डोमिनोस पिज्जा एवं कारोहम एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा बिजनेस / गेस्ट डिलाइट एसोसियेट्स एवं एकाउंटेंट के 430 पदों पर भर्ती की जाएगी।

ये है योग्यता
इन पदों के लिए 8वीं, 10वीं एवं स्नातक (टैली ईआरपी 9 एम. एस. ऑफिस के व्यावहारिक ज्ञान सहित) आवेदक भर्ती के लिए पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 10 से 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन का भुगतान किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक 14 मार्च को कैम्प में पहुंच सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई