8 ट्रेनों को फिर किया कैंसिल; बिलासपुर-नागपुर सेक्शन में चार व पांच अगस्त को होगा तीसरी लाइन का काम

रायपुर, छत्तीसगढ़ में ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की दिक्कतें कम नहीं हो रही है। रेलवे ने विकास कार्य के बहाने एक बार फिर से आठ ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। चार व पांच अगस्त को बिलासपुर-नागपुर सेक्शन में तीसरी लाइन में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलोकिंग का काम होगा, जिसके कारण ट्रेनों को रद्द किया गया है। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के बजाए रेलवे ने खेद जताया है।

दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में इंफ्रास्टक्चर डवलपमेंट का काम चल रहा है, जिसके कारण यात्री ट्रेनों को आए दिन कैंसिल करने का दौर चल रहा है। एक तरफ रेल यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी की समस्या से परेशान हैं। वहीं, ट्रेनों को रद्द करने से उनकी दिक्कतें और बढ़ गई है।

18 घंटे चलेगा काम, इसलिए रद्द की गई गाड़ियां
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि हावड़ा-मुंबई मेन लाइन पर स्थित बिलासपुर-नागपुर सेक्शन में तीसरी लाइन काम चल रहा है, जो अब अंतिम दौर पर है, जिसके लिए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम होना बाकी है। यह कार्य चार अगस्त की सुबह 9 बजे से पांच अगस्त को दोपहर तीन बजे तक 18 घंटे चलेगा, जिसके कारण इन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।

रद्द होने वाली गाड़ियां

  • 4 अगस्त को रायपुर से चलने वाली 08707 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 4 अगस्त को दुर्ग से चलने वाली 08708 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 4 अगस्त को रायपुर से चलने वाली 08709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 5 अगस्त को डोंगरगढ़ से चलने वाली 08710 डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 4 अगस्त को रायपुर से चलने वाली 08729 रायपुर -डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 5 अगस्त को डोंगरगढ़ से चलने वाली 08730 डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 4 अगस्त को अंतागढ़ से चलने वाली 08815/08816 अंतागढ़-रायपुर-अंतागढ़ डेमू स्पेशल रायपुर एवं दुर्ग के बीच रद्द रहेगी।
  • Related Posts

    STRIKE; बैंक हड़ताल टली, देर रात मीटिंग के बाद टाला फैसला, आज से खुलेंगे बैंक,आम लोगों को राहत

    रायपुर , देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. 28 से 30 सितंबर तक होने वाली 3 दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टाल दी गई…

    BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

    नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा