SIR; छत्तीसगढ़ समेत इन 6 राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, छत्तीसगढ़ में 86 % डिजिटाइजेशन पूर्ण

रायपुर, चुनाव आयोग ने एक बार फिर एसआईआर की समय सीमा में बदलाव कर अंतिम तारीख को बढ़ा दिया है। आयोग ने ये राहत उन 6 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दी गई है, जहां अभी तक अपेक्षित संख्या में दावे और आपत्तियां प्राप्त नहीं हो पाई थीं। इनमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। बता दें कि चुनाव आयोग ने दूसरी बार तारीख बढ़ाई है। इससे पहले अंतिम फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर घोषित थी।

चुनाव आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार ​जिन 6 राज्यों के लिए SIR की तारीख को बढ़ाया है, उसमें उत्तर प्रदेश के लिए 14 दिन समयसीमा बढ़ाई गई हैं। इसके अलावा गुजरात, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार के लिए भी तारीखें बढ़ाई गई हैं। पश्चिम बंगाल के लिए तारीख नहीं बढ़ाई गई। इससे पहले आयोग केरल के लिए पहले ही डेट बढ़ा चुका है।

आयोग के अनुसार, तमिलनाडु और गुजरात में SIR जमा करने की नई अंतिम तिथि अब 14 दिसंबर (रविवार) होगी, जबकि इससे पहले यह 19 दिसंबर (शुक्रवार) थी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं अंडमान और निकोबार के लिए अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2025 (गुरुवार) से बढ़ाकर 23 दिसंबर 2025 (मंगलवार) कर दी गई है। वहीं, यूपी में SIR की अंतिम तिथि 26 से बढ़कर 31 दिसंबर 2025 (बुधवार) कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ में जारी ​है डिजिटाइजेशन

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य का संचालन 4 नवम्बर से पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ जारी है। बीएलओ द्वारा प्रदेशभर में घर-घर जाकर पंजीकृत मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य सावधानी पूर्वक कर रहे हैं। 29 तक प्रदेश में लगभग 01 करोड़ 82 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जो कुल 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 पंजीकृत मतदाताओं का लगभग 86 प्रतिशत है। हालांकि अभी नए आंकड़े नहीं आए। 10 दिनों में संख्या में बढ़ोतरी हुई होगी।

  • Related Posts

    NHAI;तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद, अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, यातायात बेहतर बनाने पर जोर

    0रिंग रोड नंबर-1 के भाठागांव क्षेत्र में भी कार्रवाई रायपुर, राजधानी रायपुर में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने  भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा…

    GST; जीएसटी मामलों में अब कोई गिरफ़्तारी नहीं होगी, 5 करोड़ से ज़्यादा की गड़बड़ी पर ही केस चलेगा, GST काउंसिल का फ़ैसला

    0 कर प्रणाली में प्रक्रियागत सरलीकरण का नया अध्याय : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी नईदिल्ली, जीएसटी मामलों में अब कोई गिरफ़्तारी नहीं होगी। जीएसटी व्यवस्था में कारोबारियों और टैक्सपेयर्स को…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा