अमित शाह आज जारी करेंगे भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र; छत्‍तीसगढ़ में किसान,धान के साथ गरीबों के आवास पर रहेगा फोकस

रायपुर,  भाजपा शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह रायपुर आएंगे। प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोपहर एक बजे से घोषणा पत्र लांच करने का कार्यक्रम होगा। इसमें प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार घोषणा पत्र में किसानों, युवाओं और महिलाओं से जुड़ी बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं।

कांग्रेस पहले ही किसानों के कर्ज माफी की घोषणा कर चुकी है। इसका तोड़ भाजपा के घोषणा पत्र में देखने को मिल सकता है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में रणनीतिक तौर पर कांग्रेस अब तक कई घोषणाएं कर चुकी है। ऐसे में भाजपा घोषणाओं के जरिए एकाएक हावी होने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वह कांग्रेस के पत्ते खुलने के बाद उससे चार कदम आगे बढ़ते हुए गारंटी लाना चाहती है ताकि कांग्रेस के पास उससे आगे निकलने का मौका न रहे।

किसानों की कर्ज माफी और धान खरीदी के लिए 3,000 रुपये

यही कारण है कि भाजपा की सभाएं अब तक आरोपों तक ही सीमित हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा की घोषणा पत्र समिति ने 50 बिंदुओं पर अपनी राय केंद्रीय स्तर के आलाकमान को भेज दी है। बताया जाता है कि भाजपा के स्थानीय नेताओं ने भी विशेष रूप से किसानों की कर्ज माफी और धान खरीदी के लिए 3,000 रुपये का भाव देने का सुझाव भेजा है। हालांकि कांग्रेस ने कर्ज माफी का ऐलान पहले ही कर दिया है।

आवास व नियमितीकरण पर भाजपा का दांव

पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा हर गरीब को मकान, संविदाकर्मियों का नियमितीकरण और मध्य प्रदेश की तर्ज पर लाडली बहना जैसी योजनाओं पर दांव खेल सकती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजगार की गारंटी भी घोषणा पत्र के महत्वपूर्ण बिंदु होंगे। घोषणा पत्र तैयार करने के लिए पार्टी को लगभग दो लाख सुझाव मिले हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जल्द ही पार्टी घोषणा पत्र जारी कर देगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CAG;राज्य के विभिन्न विभागों में 8585.80 करोड़ का राजस्व बकाया,वस्तु एवं सेवा कर में भारी झोल,एक ही चालान के लिए एक से अधिक ई-वे बिल बनाए गए

    0 सीएजी रिपोर्ट में राजस्व प्रबंधन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत; जीएसटी प्रणाली में सुधार की व्यापक संभावनाएं उजागर रायपुर, भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (Comptroller and Auditor…

    ASSEMBLY; भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए कर्मचारी चयन मंडल का गठन

    0 अब नियमित और सुव्यवस्थित होगी भर्ती प्रक्रिया – मुख्यमंत्री रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक, 2026 को पारित किया गया। इस कानून के माध्यम से राज्य…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……