मंत्री मो. अकबर ने किया मतदान, बोले- कांग्रेस की घोषणाओं पर लग रही मुहर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 70 सीटों पर मतदान जारी है. लोकतंत्र के इस पर्व में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है. इसी कड़ी में वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने राजधानी रायपुर के दुर्गा कॉलेज मतदान केंद्र में अपने मत का प्रयोग किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र काफी अच्छा और आकर्षक है. जिसे ध्यान में रखकर जनता अपने मत का प्रयोग करेगी.

मंत्री अकबर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किसानों का 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल धान की ख़रीदी, किसानों और महिला स्व सहायता समूह का कर्ज़ा माफ़, 3200 रुपया में धान की ख़रीदी, महिलाओं को गृह लक्ष्मी योजना के तहत 15,000 रूपये सालाना, 200 यूनिट बिजली फ़्री, स्वास्थ्य सुविधाओं को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रूपये, KG से PG तक निःशुल्क शिक्षा जैसे जनता से जुड़े मुद्दों को शामिल किया है, जिन्हे ध्यान में रखकर जनता अपने मत का प्रयोग करेगी. मो. अकबर ने ‘अबकी बार 75’ पार का दावा करते हुए कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस को जनता का पूरा समर्थन मिलेगा. इस बार हम पीछे बार से भी ज्यादा सीट जीतकर सरकार बनाएंगे.

मतदान करने ऑस्ट्रेलिया से पहुंचे विक्रम, सबसे पहले डाला वोट

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान में सभी वर्गों की भागीदारी देखने को मिल रही है. अपने मताधिकार का प्रयोग करने विदेशों में रह रहे लोग भी पहुंच रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया में व्यवसाय करने वाले विक्रम नायक ने भी मतदान किया. महिला आयोग अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक और विनोद नायक के साथ उनके पुत्र विक्रम नायक ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ क्रमांक 136 में मतदान किया. इस दौरान रायपुर उत्तर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह जुनेजा भी मौजूद थे. डॉ किरणमयी नायक ने सपरिवार उन्हें शुभकामनाएं दी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; अविश्वास प्रस्ताव पर रामविचार नेताम बोले – ST-SC मुख्यमंत्री- मंत्रियों के खिलाफ विपक्ष… कांग्रेस विधायकों ने की आपत्ति, बोले- जातिवाद फैला रहे मंत्री

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है. चर्चा के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, छत्तीसगढ़ में अब तक जितने भी अविश्वास प्रस्ताव आए हैं उनमें यह…

    ASSEMBLY; सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, कांग्रेस ने 136 मुद्दों का आरोप पत्र पेश किया, कहा- सरकार ने बेरोजगारी भत्ता बंद किया

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। कांग्रेस ने सरकार की ‘विफलताओं’ को रेखांकित करते हुए 136 बिंदुओं वाला आरोप-पत्र सदन में…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती