राज्यपाल ने ‘नृत्य रहस्य‘ पुस्तक का किया विमोचन; ओडिशी नृत्यांगना श्रीमती पूर्णश्री राऊत की चौथी पुस्तक

रायपुर, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज प्रसिद्ध ओडिशी नृत्यांगना श्रीमती पूर्णश्री राऊत द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘नृत्य रहस्य द सेक्रेड मिस्टिक्स ऑफ डांस‘‘ का आज राजभवन में विमोचन किया।
संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा प्रकाशित यह नृत्य विधा पर श्रीमती राउत द्वारा लिखी गई चौथी पुस्तक है। इस पुस्तक के माध्यम से बताया गया है कि नृत्य के माध्यम से स्वस्थ रहा जा सकता है और बड़ी-बड़ी से बिमारियों को दूर किया जा सकता है। नृत्य प्राचीनतम योग कला का एक स्वरूप है। यह शारीरिक तंत्र क्रिया, कुंडलिनी जागरण, आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का एक माध्यम है। भारतीय शास्त्रीय नृत्य एक ऐसी विधा है जिससे शरीर के अंग में हल-चल होती है और ऊर्जा जागृत होती है तथा आध्यात्मिक अनुभूति का भाव पैदा करती है। इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ के बस्तर से लेकर सरगुजा तक के ऐतिहासिक मंदिरों में अंकित नृत्य मुद्राओं का उल्लेख किया गया है। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने पुस्तक प्रकाशन के लिए श्रीमती राऊत को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
पुस्तक विमोचन के अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अमृत खलखो, संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी, संचालक श्री विवेक आचार्य, रेडक्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ के सीईओ श्री एम. के. राऊत, रेडक्रॉस छत्तीसगढ़ सोसाइटी के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार अग्रवाल उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    मुम्बई, मशहूर दिग्गज सिंगर आशा भोसले की निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले को 11 मार्च को मुंबई…

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    जवान दिखने का शौक  व्यक्तियों में कोई नई बात नहीं है। जवान होने के संदर्भ अलग अलग हो सकते है। कोई पुरुषार्थ को जवानी का मापदंड मानता है तो कोई…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……