टी-20; इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम का ऐलान, रायपुर में ये युवा खिलाड़ी करेंगे चौके-छक्के की बारिश

रायपुर,  वर्ल्ड कप 2023 के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया की सूरत पूरी तरह बदल गई है. इन दोनों देशों के बीच 23 नवंबर से टी20 सीरीज शुरू हो रही है. भारत ने इसके लिए सोमवार रात टीम की घोषणा की. भारत की इस टी20 टीम में वर्ल्ड कप 2023 में खेलने वाले सिर्फ 4 खिलाड़ी हैं. ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज के लिए 28 अक्टूबर को ही टीम की घोषणा कर दी थी. लेकिन वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बाद इस टीम में कुछ बदलाव हो गए हैं. जैसे कि डेविड वॉर्नर निजी कारणों से स्वदेश लौट रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज अपने पेस बैटरी के अगुवा तीनों गेंदबाजों को रेस्ट दिया है. पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड वर्ल्ड कप 2023 के बाद स्वदेश लौट गए हैं. ऑलराउंडर मिचेल मार्श और कैमरून ग्रीन भी भारत के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे. उन्हें भी स्वदेश लौटने का फरमान मिला है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. दोनों टीमें मैच के लिए रायपुर आएंगी. रायपुर में ये दूसरा इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी रंग जमाते नजर आएंगे.

इसमें बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आगामी सीरीज में कमान संभालेंगे. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के कारण सूर्या को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है. हार्दिक को टखने की चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा था. वर्ल्ड कप खेलने वाले ज्यादाकर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. इस लिस्ट में नियमित कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

ऋतुराज गायकवाड़ को टी20 सीरीज में तीन मैचों के लिए टीम का उपकप्तान बनाया गया है. श्रेयस अय्यर आखिरी दो टी20 के लिए उपकप्तान के रूप में टीम से जुड़ेंगे. वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका नहीं मिला है. सेलेक्टर्स ने सैमसन पर जितेश शर्मा और ईशान किशन को तरजीह दी है. स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल की वापसी हुई है, जो अनफिट होने की वजह से वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए थे.

भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार.

ऑस्ट्रेलिया की टीम: मैथ्यू वेड (कप्तान), टिम डेविड, ट्रेविस हेड, जोस इंग्लिश, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, शॉन एबॉट, एरॉन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, नाथन एलिस, केन रिचर्डसन, तनवीर संघा, एडम जंपा.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    नब्बे साल के इतिहास में जम्मू कश्मीर बीसवें टीम और दसवें राज्य के रूप में रणजी विजेता होने का गौरव हासिल किया है।  पहली पारी के बढ़त के आधार पर…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई