ACCIDENT; ओवरटेक के चक्कर में बस से भिड़ी कार, एक की मौत, तीन गंभीर,रायपुर लौट रहे थे

अंबिकापुर, अंबिकापुर- बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उदयपुर के समीप बुधवार की सुबह ओवरटेक के चक्कर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। छठ पूजा कर बिहार से वापस रायपुर लौट रहे परिवार की कार सरगुजा के उदयपुर थाना क्षेत्र के अलकापुरी मोड़ में रायल बस से टकरा गई।

दुर्घटना में बस भी पलट गई। दुर्घटना में कार सवार एक की मौत हो गई वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यात्री बस में सवार लोग सुरक्षित हैं। छठ पूजा कर कार में सवार परिवार बिहार से वापस रायपुर लौट रहा था। कार में श्रेयांश मिश्रा (20),अमित मिश्रा (40),पिंकी मिश्रा (35), नैंसी मिश्रा (15) सवार थे। उदयपुर थाना क्षेत्र के अलकापुरी मोड़ में ओवर टेक के चक्कर में कार की रायल बस से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस भी पलट गई।दो घंटे की मशक्कत के बाद वाहन में फंसे एक व्यक्ति को निकाला जा सका।

बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। चालक व अन्य लोगों को हल्की चोट आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई तथा दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

उदयपुर पुलिस 112 की टीम और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से दो घंटे की मशक्कत के बाद कार के घायल चालक को निकाला जा सका। दुर्घटना में कार सवार श्रेयांश मिश्रा उम्र लगभग 20 की मौत हो गई। अमित मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। पिंकी मिश्रा व नैंसी मिश्रा खतरे के बाहर बताए जा रहे हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार

    *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* नारायणपुर, भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के खिलाफ राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस…

    SUICIDE; सूदखोरी के दो आरोपी हिरासत में, आर्थिक तंगी ने ले ली परिवार के 5 लोगों की जान, सूदखोरों के आतंक के साए में था परिवार

    रायपुर, राजधानी रायपुर के टिकरापारा में पांच लोगों की सामूहिक खुदकुशी और हत्याकांड मामले में अब पुलिस की तफ्तीश सूदखोरों के आतंक की तरफ मुड़ गई है। सूत्रों के मुताबिक,…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’