ACCIDENT; पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, ससुर-दामाद की मौत, श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे थे

बलौदाबाजार,  तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार ससुर-दामाद की मौत हो गई है। पूरी घटना गुरुवार सुबह 11 बजे की है। जब ससुर-दामाद आरंग से मुड़पार संडी आ रहे थे। तभी रायपुर की ओर जा रही पिकअप ने खोरसी गांव के पास बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सीधे पिकअप के नीचे जा घुसी। वहीं घटना के बाद से आरोपित ड्राइवर मौके से भाग हो गया। खरोरा पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव स्वजनों को सौंप दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि ससुर रामसिंग के बड़े भाई छन्नू साहू का श्राद्ध कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए पत्नी अपने पति और बच्चों के साथ मायके आई थी। इसी दौरान बाइक सवार ससुर-दामाद किसी कार्य से आ रहे थे, तभी यह दुखद घटना हो गई। वही दूसरा पहलू ये है कि आठ वर्ष पहले पति बारात लेकर अपनी ससुराल गया था। अब पत्नी उसकी अर्थी लेकर ससुराल जाएगी। इस हादसे में ससुर रामसिंग उर्फ मन्नू साहू (52) निवासी ग्राम मुड़पार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दामाद गौकरण साहू (27 वर्ष) निवासी ग्राम ससहा पामगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    रायगढ़, जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसकोल में हुई हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के बाद एक युवक की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान…

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    नईदिल्ली, ईरान अमेरिका जंग ( Iran America War News ) के बीच जंग बढ़ती जा रही है. अमेरिका ने ईरान के युद्धपोत IRIS डेना ( Iran Warship IRIS Dena )…

    You Missed

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार