RAID; किराना दुकान में बेची जा रही थी दाग मिटाने की क्रीम, औषधि प्रशासन विभाग ने जब्त की 12.50 लाख की दवा

रायपुर, जिले के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने तीन जनरल स्टोर्स में कार्रवाई कर 12.50 लाख की दवा ( क्रीम ) जब्त की है। चेहरे पर होने वाले दाग मिटाने दवा के रूप में उपयोग होने वाली क्रीम जनरल स्टोर्स में बेची जा रही थी। बिना डाक्टरी की पर्ची के दवा बिक्री का कारोबार बिना लाइसेंस के चल रहा था। औषधि विभाग की टीम ने तीन स्थानों पर कार्रवाई कर दवा जब्त किया है। टीम ने दवाओं की जांच के लिए सैंपल भी लिया है। औषधियों के सप्लायर के संबंध में भी जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों का कहना है कि काफी दिनों से चेहरा साफ करने और दाग-झाइयां मिटाने के लिए उपयोग की जाने वाली दवा की बिक्री किराना दुकानों, फैंसी स्टोर्स में करने की शिकायत मिल रही थी। इस आधार पर औषधि विभाग की टीम ने शहर में थोक में सामान की बिक्री करने वाले बंजारी रोड के न्यू जगनमल प्रोविजन स्टोर्स एवं मनिहारी दुकान, नयापारा के अग्रवाल कास्मेटिक्टस तथा डूमरतराई स्थित शिव शक्ति स्टोर्स में छापा मारा गया। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में पैंडर्म क्रीम, बेटनोवेट, स्किन शाइन जैसे क्रीम जब्त किए गए। इन क्रीम का उपयोग चेहरे के दाग दूर करने के साथ ग्लो बढ़ाने के लिए दवा के रूप में उपयोग किया जाता है।

अधिकारियों के मुताबिक इसकी बिक्री मेडिकल स्टोर्स में डाक्टरी पर्ची के आधार पर किया जाना है। जांच के दौरान दुकान संचालकों से दवा की बिक्री के लिए अनुमति पत्र की मांग की गई, जो उनके पास नहीं थी। इसी तरह संबंधित दवाओं के कागजात और खरीदी-बिक्री की जानकारी भी वे पेश नहीं कर पाए। औषधि विभाग ने तीनों संस्थानों से करीब 12.50 लाख की क्रीम जब्त की है। कार्रवाई करने वालों में औषधि निरीक्षक डा. परमानंद वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, डा टेकचंद धीरहे, नीरज साहू, हंसा साहू की टीम शामिल थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने निकाय संबंधी कथित लापरवाही के कारण होने वाली मौतों को रोकने के लिए निर्देश जारी किए जाने संबंधी याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने सोमवार…

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    महासमुंद, हाइवे समेत जिले में लगातार बढ़ रहे सडक़ हादसों और इनमें हो रही मौतों को देखते हुए पुलिस ने अब हेलमेट नहीं पहनने वाले दोपहिया चालकों के खिलाफ सख्ती…

    You Missed

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा