फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर ने की 3 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी के घर से ही नगदी बरामद

पदमपुर,  ओडिशा में बरगढ़ जिले के पाईकमाल थाना अंतर्गत बोईदपाली स्थित फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर चंदन बेहेरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि चंदन ने करीब तीन लाख रुपए हड़पने की कोशिश की, जिसके बाद उसे पकड़कर कर रविवार के दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

आरोप है कि ब्रांच मैनेजर ने लूट की झूठी कहानी बताकर यह रुपए अपने घर भेज दिये थे। पुलिस ने आरोपित ब्रांच मैनेजर चंदन के गंजाम जिला छतरपुर थाना अंतर्गत हुमार गांव से रुपए बरामद कर लिये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 मार्च की शाम, फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड के बोईदपाली ब्रांच मैनेजर चंदन बेहेरा ने कंपनी के डिविजनल मैनेजर को इस कथित लूट के बारे में बताया।

मनगढ़ंत कहानी सुनाई तो हुआ शक

आरोपी ने बताया कि वह विभिन्न लेनदारों से 2 लाख 93 हजार 178 रुपए वसूली कर लौट रहा था, तभी लूट का शिकार हो गया। वहीं इस घटना के बारे में कंपनी के डिविजनल मैनेजर से एरिया मैनेजर जगन्नाथ प्रधान को इस लूट के बारे में पता चला तो उन्होंने भी आरोपी चंदन पूछताछ की, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वहीं आरोपित एरिया मैनेजर को मनगढ़ंत कहानी सुनाने लगा, जिसे लेकर एरिया मैनेजर जगन्नाथ को ब्रांच मैनेजर चंदन की नीयत पर संदेह हुआ और उन्होंने उसी रात पाईकमाल थाना में इस आशय का रिपोर्ट दर्ज करा दिया।

पूछताछ में उगला सच

लूट की इस कथित रिपोर्ट को दर्ज कर पुलिस ने आरोपित ब्रांच मैनेजर चंदन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब सच्चाई का पता चला। ब्रांच मैनेजर रुपए हड़पने के खातिर लूट की झूठी कहानी बता रहा था, जबकि रुपए अपने घर गंजाम भेज दिये थे। हालांकि जैसे ही पुलिस को इस धोखाधड़ी का पता चला तो टीम गंजाम पहुंची और वहां की पुलिस की सहायता से आरोपित ब्रांच मैनेजर चंदन के गांव हुमार पहुंचकर उसके घर से नकद 2 लाख 93 हजार 178 रुपए बरामद किये।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र