CBSE BOARD; सीबीएसई बोर्ड की बड़ी खबर! 10वीं, 12वीं में नहीं मिलेगी कोई रैंक या डिवीजन

नई दिल्ली , सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षार्थियों के लिए अहम सूचना जारी की है. इसका नोटिफिकेशन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर लगा दिया गया है. इसके मुताबिक, साल 2024 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को डिवीजन, रैंक या एग्रीगेट मार्क्स नहीं दिए जाएंगे.

नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लिए शिक्षा जगत में कई तरह के बदलाव किए जा रहे हैं. सीबीएसई बोर्ड के इस कदम से बोर्ड परीक्षार्थियों पर रिजल्ट का कम प्रेशर रहेगा और वह अपनी तैयारी बेहतर तरीके से कर पाएंगे. समझिए सीबीएसई बोर्ड का पूरा नोटिफिकेशन और कॉलेज में एडमिशन के लिए क्या प्रक्रिया अपनाई जाएगी.

इस मामले में मिलेगी छूट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2024 में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को कोई समग्र डिवीजन, डिस्टिंक्शन या एग्रीगेट नहीं देगा. इसके अलावा बोर्ड ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि 10वीं, 12वीं में अंकों के प्रतिशत की गणना भी सीबीएसई के द्वारा नहीं की जाएगी. यह नोटिफिकेशन सीबीएसई बोर्ड एग्जाम कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज ने जारी किया है.

कॉलेज में एडमिशन कैसे मिलेगा?
सीबीएसई बोर्ड के नोटिफिकेशन में एक और जरूरी बात का उल्लेख किया गया है. इसके मुताबिक, अगर किसी स्टूडेंट ने बोर्ड परीक्षा में पांच से ज्यादा विषय लिए हैं तो सर्वोत्तम 5 विषयों को निर्धारित करने का फैसला छात्र को एडमिशन देने वाले संस्थान या सीबीएसई बोर्ड के छात्र की भर्ती करने वाला नियोक्ता खुद कर सकता है. इसमें भी सीबीएसई बोर्ड की कोई भूमिका नहीं रहेगी.

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा कब होगी?
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 10 अप्रैल 2024 के बीच होगी. सीबीएसई बोर्ड परीक्षार्थी फिलहाल डेटशीट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. माना जा रहा है कि इसी हफ्ते सीबीएसई बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2024 जारी कर देगी. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर अपडेट्स चेक करते रहें.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EXAM;पीएटी एवं पीपीवीटी.प्रवेश परीक्षा का आयोजन 21 जून को, ऑनलाइन आवेदन 27 अप्रैल तक

    0 कृषि विश्वविद्यालय,उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में प्रवेश मिलेगारायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा, दुर्ग…

    ADMMISSION; PG एंट्रेंस टेस्ट 2026 का शेड्यूल जारी, 5 मई से शुरू होंगे एग्जाम, 30 अप्रैल से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

    भुवनेश्वर,ओडिशा में पोस्टग्रेजुएट सीटों पर एडमिशन चाहने वाले छात्रों के लिए अब एग्जाम की तारीखें आ गई हैं। स्टेट सिलेक्शन बोर्ड (SSB) ने कॉमन PG एंट्रेंस टेस्ट (CPET) 2026 का…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…