ACCIDENT;काल बनकर कोरवा परिवार के 5 लोगों को रौंदते हुए गया अज्ञात वाहन, एक की मौत,4 गंभीर

अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले के बगीचा थाना अंतर्गत राह चलते पहाड़ी कोरवा परिवार के साथ भीषण हादसा हो गया. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन राहगीरों को कुचलते हुए फरार हो गया. हादसे में एक पहाड़ी कोरवा महिला की मौत हो गई है. वहीं 2 बच्चे और एक महिला समेत एक पुरुष गंभीर रुप से घायल है. जिन्हें बगीचा अस्पताल में प्राथमिक ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है. एक महिला और दो बच्चों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है.

बगीचा मुख्य मार्ग में एटीएम के पास हुए भीषण हादसे में पहाड़ी कोरवा परिवार के 4 सदस्य गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. घटना रात लगभग 9 बजे की है. तेज रफ्तार कार हाईस्कूल चौक की ओर से आ रही थी. वहीं पहाड़ी कोरवा परिवार धान काटके वापस बाजार डांड़ की ओर जा रहे थे.तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मारी और कुचलते हुए फरार हो गया.

हादसे में मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई. बगीचा के स्थानीय नागरिकों ने एम्बुलेंस और पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी. जिसके लगभग आधे घंटे बाद मौके पर एम्बुलेंस पहुचीं. तब तक घायल सड़क पर तड़पते रहे. घायलों को बगीचा अस्पताल में भर्ती किया गया जहां से उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FIRE; राजधानी के चौपाटी में लगी भीषण आग, आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक, लाखों रुपए के नुकसान का अंदेशा

     रायपुर, राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित चौपाटी में रविवार दोपहर को लगी भीषण आग में आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गईं. आगजनी के बीच सिलेंडर ब्लास्ट होने से…

    MURDER; डीजे डांस के दौरान युवक की चाकू घोंपकर हत्या, तीन अस्पताल में भर्ती

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां डीजे डांस प्रतियोगिता के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद ने खूनी…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत