COUNTING; तीसरी आंख के पहरे में रहेगी EVM, स्ट्रांग रूम से काउंटिग कक्ष तक हर जगह लगे होंगे CCTV कैमरे

रायपुर, विधानसभा निर्वाचन-2023 की तीन दिसंबर को राजधानी रायपुर समेत सभी जिला मुख्यालय पर होने वाली मतगणना के लिए मतगणना स्थल पर कडे सुरक्षा प्रबंध होंगे। मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक ईवीएम ले जाने वाले रूट पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रहेगी।

मतगणना कक्ष भी वेब कैमरे की नजर में होंगे। मतगणना स्थल पर अधिकृत प्रवेश पत्र धारक को ही प्रवेश दिया जाएगा।मतगणना स्थल परिसर के 100 मीटर क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के निष्पादन के अनुक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिला दंडाधिकारी के रूप में दंड प्रक्रिया संहिता में प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए धारा 144 लागू की गई है। यह आदेश चार दिसंबर 2023 को प्रात: आठ बजे तक प्रभावशील रहेगा।

इस अवधि में प्रतिबंधित क्षेत्र मतगणना स्थल परिसर के 100 मीटर दायरे में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति अथवा वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा। मतगणना केंद्र से 100 मीटर की परिधि में कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का घातक हथियार जैसे चाकू, लोहे की छड़, लाठी तलवार, भाला, बरछी, फरसा, गंडासा, आग्नेय अस्त्र, विस्फोटक पदार्थ इत्यादि लेकर प्रवेश नहीं कर सकेगा। यह प्रतिबंध सुरक्षा कर्मियों, पुलिस एवं ऐसे विशेष पुलिस कर्मियों तथा शासकीय अधिकारियों पर लागू नहीं होगा जिनकी सेवाएं मतगणना के दौरान शांति एवं सुरक्षा के लिए लगाई गई हैं।

मादक पदार्थ पर भी रहेगा प्रतिबंध

मतगणना स्थल पर धूम्रपान मद्यपान, गुटका पाउच जैसे अन्य मादक पदार्थ प्रतिबंधित किए गए हैं। मतगणना परिसर में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा वीडियोग्राफी अथवा फोटोग्राफी भी प्रतिबंधित रहेगी। निर्वाचन आयोग से अनुमति प्राप्त व्यक्तियों को छोडक़र मतगणना स्थल में किसी भी व्यक्ति द्वारा मोबाइल, आइफोन, आईपैड, लैपटाप, इत्यादि भी प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

मतगणना का कार्य प्रात: आठ बजे से प्रारंभ होगा। सभी को निर्धारित समय के पूर्व ही मतगणना स्थल पर प्रवेश करना होगा। निर्धारित समय उपरांत किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर चुनाव आयोग के तय मापदंडों के अनुसार व्यवस्था बनाई गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; अविश्वास प्रस्ताव पर रामविचार नेताम बोले – ST-SC मुख्यमंत्री- मंत्रियों के खिलाफ विपक्ष… कांग्रेस विधायकों ने की आपत्ति, बोले- जातिवाद फैला रहे मंत्री

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है. चर्चा के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, छत्तीसगढ़ में अब तक जितने भी अविश्वास प्रस्ताव आए हैं उनमें यह…

    ASSEMBLY; सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, कांग्रेस ने 136 मुद्दों का आरोप पत्र पेश किया, कहा- सरकार ने बेरोजगारी भत्ता बंद किया

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। कांग्रेस ने सरकार की ‘विफलताओं’ को रेखांकित करते हुए 136 बिंदुओं वाला आरोप-पत्र सदन में…

    You Missed

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा