Election; छत्‍तीसगढ़ में 1181 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल, सबसे पहले इस सीट का परिणाम आयेगा

रायपुर , छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 के तहत 90 विधानसभा क्षेत्रों का परिणाम तीन दिसंबर को आएगा। निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई है। दो चरणों में हुए मतदान के बाद सभी 33 जिला मुख्यालयों तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले चरण में 20 सीटों के लिए 223 व दूसरे चरण की 70 सीटों के लिए कुल 958 प्रत्याशी मैदान पर हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र कवर्धा, पंडरिया, कसडोल, सारंगढ़, बिलाईगढ़, भरतपुर-सोनहत में केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा ईवीएम के माध्यम से मतों की गणना के लिए पूर्व में अनुमोदित 14-14 टेबल में 7-7 अतिरिक्त टेबल लगाए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया है।

अतिरिक्त टेबल संख्या के अनुमोदन के बाद इन विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम द्वारा मतों की गणना के लिए अनुमोदित टेबल की संख्या 14 के स्थान पर 21 हो गई है। अब कवर्धा और कसडोल में 20 चक्र, पंडरिया में 19, सारंगढ़ में 17, बिलाइगढ़ में 18, भरतपुर सोनहत में 15 चक्रों में ईवीएम द्वारा मतगणना की जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों से अपील की है कि संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन कायार्लाय द्वारा अनुमोदित अतिरिक्त टेबल के लिए अतिरिक्त गणना अभिकर्ता आज ही नियुक्त करें।

90 विधानसभाओं में 1 लाख तीन हजार 566 डाक मतपत्र प्राप्त

राज्य में 90 विधानसभाओं में अब तक सभी श्रेणियों के कुल एक लाख तीन हजार 566 डाक मतपत्र प्राप्त हो चुके हैं। इसमें सेवा मतदाताओं के ईटीपीबी, निर्वाचन ड्यूटी कर्मचारियों के सुविधा केंद्रों से प्राप्त डाक मतपत्र और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग एवं अनिवार्य सेवा मतदाताओं के प्राप्त डाक मतपत्र सभी शामिल है।

1.54 करोड़ से अधिक मतदान, आठ हजार कर्मचारी

प्रदेशभर के 33 जिलों में मतगणना में आठ हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहेंगे। साथ ही मतगणना केंद्रों के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की मौजूदगी रहेगी। मतगणना की शुरूआत सुबह आठ बजे से होगी। छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ तीन लाख से अधिक मतदाताओं में से 76.31 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। लगभग एक करोड़ 54 लाख 90 हजार से अधिक लोगों ने मतदान किया।

90 विधानसभा में कहां-कितने राउंड में होगी मतगणना

भरतपुर-सोनहत-15, मनेन्द्रगढ़-12, बैकुंठपुर-17, प्रेमनगर-20, भटगांव-22, प्रतापपुर-22, रामानुजगंज-20, सामरी-19, लुंड्रा-19, अम्बिकापुर-21, सीतापुर-18, जशपुर-24, कुनकुरी-20, पत्थलगांव-20, लैलूंगा-21, रायगढ़-21, सारंगढ़-17, खरसिया-21, धर्मजयगढ़-21, रामपुर-21, कोरबा-18, कटघोरा-19, पाली-तानाखार-22, मरवाही-18, कोटा-20, लोरमी-19, मुंगेली-20, तखतपुर-21, बिल्हा-23, बिलासपुर-17, बेलतरा-18, मस्तूरी-24, अकलतरा-17, जांजगीर-चांपा-16, सक्ती-17, चंद्रपुर-19, जैजैपुर-20, पामगढ़-16, सराईपाली-20, बसना-21, खल्लारी-20, महासमुंद-18, बिलाईगढ़-18, कसडोल-20, बलौदाबाजार-22, भाटापारा-21, धरसींवा-18, रायपुर ग्रामीण-22, रायपुर नगर पश्चिम-19, रायपुर नगर उत्तर-15, रायपुर नगर दक्षिण-19, आरंग-18, अभनपुर-18, राजिम-20, बिंद्रानवागढ़-22, सिहावा-19 कुरूद-17, धमतरी-19, संजारी बालोद-19, डौंडीलोहारा-20, गुंडरदेही-21, पाटन-18, दुर्ग ग्रामीण-17, दुर्ग शहर-16, भिलाई नगर-12, वैशाली नगर-18, अहिवारा-19, साजा-22, बेमेतरा-20 और नवागढ़-22, पंडरिया-19, कवर्धा-20, खैरागढ़-21, डोंगरगढ़-20, राजनांदगांव-16,डोंगरगांव-18,खुज्जी-19, मोहला-मानपुर-17,अंतागढ़-16, भानुप्रतापुर-19, कांकेर-18, केशकाल-21, कोंडागांव-18, नारायणपुर-19, बस्तर-16, जगदलपुर-18, चित्रकोट-18, दंतेवाड़ा-20, बीजापुर-18, कोंटा-17

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    रायपुर, विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने सवालों का जवाब दिया. धान खरीदी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब…

    ASSEMBLY; कांग्रेस शासनकाल से शुरू हुआ भ्रष्टाचार अब तक थमा नहीं,अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ की अनियमितता का मामला फिर गूंजा सदन में

    रायपुर, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ रुपए के कथित फर्जी भुगतान का मामला विधानसभा में उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि जब 14 जुलाई…

    You Missed

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा