ACTION; राजधानी में भी अवैध चखना सेंटरों पर चला बुलडोजर, सालेम स्कूल के पास बेजा कब्जे भी हटाए गए, 35 ठेले जब्त

रायपुर, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार नगर निगम रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण अभियान चलाया गया और अवैध अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की गई। साथ ही अवैध चखना सेंटरों को हटाने की कार्रवाई की गई।

 आज नगर निगम के मुख्यालय उड़न दस्ता एवं जोन की नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। विशेष टीम द्वारा सालेम स्कूल के पास दीवार के समीप अवैध रूप से व्यवसाय कर रहे लगभग 35 ठेलों को हटाकर जप्त करने की कड़ी कार्यवाही की गई। साथ ही नगर निगम की टीम ने सांध्यकालीन अभियान चलाकर जी. ई. रोड में एन. आई. टी. के समीप सड़क पर अवैध रूप से व्यवसायरत लगभग 40 अवैध ठेलों को हटा कर जप्त किया। इसके अलावा संतोषी नगर मुख्य मार्ग एवं निगम जोन 9 के क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गाे में भी अभियान चलाकर विभिन्न मुख्य मार्गाे को अवैध कब्जों से मुक्त करवाया गया।

सड़कों के किनारे लगी गुमठियों और दुकानों, ठेलों को तत्काल हटाएं

नगर निगम एवं पुलिस अफसरों की बैठक लेकर कलेक्टर डॉ. भुरे ने रायपुर शहर में यातायात को भी सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों के किनारे लगी गुमठियों और अस्थायी दुकानों, ठेलों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए ताकि इनसे लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानी और भीड़ के कारण लगने वाले जाम से निजात मिल सके। सड़कों और स्कूलों के आस-पास अवैध रूप से संचालित पान ठेलों, अस्थायी दुकानों और गुमठियों को हटाने के निर्देश भी दिए। 

नगर निगम में अतिक्रमण विरोधी दस्ता बनाए

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आसामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए और कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। अवैध चखना सेंटर पर कार्रवाई करें देर रात तक चलने वाले एवं समय सीमा के बाहर चलने वाले क्लब, बार तथा सड़क-हाइवे इत्यादि पर पार्टी और अड्डेबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों पर त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि रायपुर एवं बीरगांव दोनों नगर निगम में अतिक्रमण विरोधी दस्ता बनाया जाए, जो अवैध अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सभी एडीएम पुलिस अधिकारियों के साथ रात में गस्त करें और कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कार्रवाई करें।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FIR; वन कर्मियों को चार घंटे बंधक बनाने वाले 10 ग्रामीणों पर जुर्म दर्ज, अवैध शिकार की खबर पर पहुंचा था अमला

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम तमोरा के वनखंड कक्ष क्रमांक 95-96 में जंगली सुअर के अवैध शिकार और वन्य मांस के अवैध विक्रय की…

    COLLECTOR; नियम सबके लिए बराबर, कलेक्टर ने खुद को दे दी सजा, कर्मचारी भी रह गए सन्न

    बिलासपुर, आमतौर पर सरकारी दफ्तरों में फाइलें लेट होने पर सिर्फ नोटिस या चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है, लेकिन मुंगेली कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने इसे बदलने के लिए…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा